Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 14
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Andal : रेलवे अस्पताल के शौचालय में लटकता मिला रेलकर्मी, पत्नी ने कहा – अफसरों की प्रताड़ना से उजड़ गया सुहाग
रेल न्यूज

Andal : रेलवे अस्पताल के शौचालय में लटकता मिला रेलकर्मी, पत्नी ने कहा – अफसरों की प्रताड़ना से उजड़ गया सुहाग

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 24, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Andal : अंडाल रेलवे अस्पताल में रेलकर्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया है. मंगलवार की सुबह अस्पताल के बाथरूम से मृत्युंजय माझी (46) का शव खिड़की के रॉड से लटकता मिला. बताया जाता है कि रेलकर्मी ने बाथरूम में गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. वहीं मृतक की पत्नी ने यह कहकर रेलवे अधिकारियों को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है कि मानसिक प्रताड़ना के कारण पति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा. उसका सुहाग उजड़ने के लिए जिम्मेदार रेलवे अधिकारी हैं.

सुने मृतक रेलकर्मी के सहयोगी ने क्या बताया …  

मृत्युंजय माझी रेलवे इंजीनियर विभाग के पोस्ट ट्रैक मेंटेनेंस विभाग का कर्मचारी था. वह मानसिक रूप से लगातार बीमार चल रहा था और इलाज के लिए यहां भर्ती था. अस्पताल में उसके आत्महत्या की खबर फैलते ही कर्मचारी के परिवार के लोग और सहकर्मी अस्पताल पहुंचे गये. लोगों ने यहां जमकर विरोध किया और रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया. भारी आक्रोश के कारण अस्पताल परिसर में तनाव बन गया था जिसे पुलिस ने किसी तरह काबू किया.

अधिकारियों के दबाव में ले लिया था डिमोशन  

मृत्युंजय मांझी ने एसएससी इंचार्ज से लेकर सेक्शन इंचार्ज तक के हाथ-पैर पकड़े और अपनी परेशानी बतायी लेकिन उसकी एक न सुनी गयी. उसने एसएससी से लेकर सेक्शन इंचार्ज तक के सामने अपनी बात रखी. उसे यहां तक कह दिया गया कि वह डिमोशन ले ले. इसके बाद बाद उसने 2800 से 2400 ग्रेड पे में डिमोशन ले लिया उसके बाद भी उसे हीरापुल में रखा गया. शारीरिक रूप से परेशान मृत्युंजय ने लगातार अधिकारियों के पास गुहार लगायी लेकिन उसे राहत नहीं दी गयी.

सेक्शनल इंचार्ज और एसएससी जिम्मेदार ! 

इंजीनियरिंग के विभाग के कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि मृत्युंजय मांझी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. वह शारीरिक रूप से परेशान था तो उसे मानसिक प्रताड़ना भी छुट्टी को लेकर दी जा रही थी. मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित करने के लिए इसके लिए सीधे तौर पर सेक्शन इचार्ज रुपेश कुमार और SSC रामाशीष पासवान ही जिम्मेदार है जिन्होंने उसे यहां तक कह दिया कि छुट्टी लेनी है तो अस्पताल में भर्ती हो जाओ. उसे लगातार परेशान किया गया.

काम के लिए स्टॉफ नहीं है तो घर में क्यों रखते है 

रेलकर्मियों ने आरोप लगाया कि छुट्टी मांगने पर रेलकर्मियों को स्टॉफ कम होने का तर्क दिया जाता है. उन्हें अवकाश नहीं दिया जाता और लगातार कर्मचारी मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होकर ड्यूटी करने को विवश होते हैं. रेलकर्मियों ने यहां तक सवाल उठाया कि अगर स्टॉफ कम है तो रेलकर्मियों को अधिकारियों के घर में क्यों लगाया जाता है? जांच करने से इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है. हालांकि इस मामले में अब तक रेल प्रशासन के किसी अधिकारी ने मुंह नहीं खोला है.

Spread the love
ANDAL NEWS Andal: Railway employee found hanging in the toilet of railway hospital BIG NEWS TODAY'S BREAKING NEWS Indian Railways NEWS INDIA NEWS TODAY'S RAIL EMPLOYEE RAILWAY NEWS TODAY'S LATEST TRENDING NOW wife said - my married life was ruined due to harassment by officers आज की ताजा न्यूज़ आज की बड़ी खबर आज की ब्रेंकिग न्यूज़ हिंन्दी न्यूज़ हिंन्दी समाचार
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleRailways opens S&T training centre in Bhusawal, “Need such facility in each division,” says IRSTMU
Next Article HOWRAH : ट्रेन रद्द होने की घोषणा पर यात्रियों ने शालीमार स्टेशन पर किया प्रदर्शन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेल यात्री

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group