Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

इतिहास के पन्नों में रेल : 22 दिसंबर को रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

NEW DELHI. भारत में पहली मालगाड़ी 22 दिसंबर 1851 को चलाई गई थी. यह रुड़की से पिरान कलियर के बीच चलाई गई थी. ये क्षेत्र फिलहाल उत्तरखंड राज्य में है. रुड़की से पिरान कलियर तक बिछाए गए रेलवे ट्रैक पर भाप इंजन से चलने वाली 2 बोगियों की मालगाड़ी चलाई गई थी. इस गाड़ी से मिट्टी और कंस्‍ट्रक्‍शन का सामान रुड़की से 10 किलोमीटर दूर पिरान लाया जाना था.

इसके लिए परियोजना के मुख्य इंजीनियर थॉमसन ने इंग्लैंड से भाप से चलने वाला रेल इंजन मंगवाया. इंजन के साथ 180-200 टन तक वजन ले जाने में सक्षम दो बोगियां जोड़ी गईं. तब यह ट्रेन 10 किलोमीटर की दूरी 38 मिनट में तय करती थी.

यानी इसकी रफ़्तार 6.44 किलोमीटर प्रति घंटा थी. यह ट्रेन लगभग 9 महीने चली थी. भारतीय रेल के 150 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2003 में इस इंजन का मॉडल रुड़की रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया गया. आज इंडियन रेलवे के जरिये हर साल 10 करोड़ टन माल की ढुलाई की जाती है. खास बात यह है कि रेलवे की 70 प्रतिशत कमाई मालगाड़ियों से ही होती है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...