Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे की महिला चीफ बुकिंग सुपरवाइजर को आया फोन, बेटा रेप केस में फंस गया है, बचाना है तो 1.50 लाख रुपये भेजें
रेल न्यूज

रेलवे की महिला चीफ बुकिंग सुपरवाइजर को आया फोन, बेटा रेप केस में फंस गया है, बचाना है तो 1.50 लाख रुपये भेजें

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 13, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • चाईबासा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शिवचरण हांसदा की पत्नी हैं पीड़िता भुवन रानी
  • भुवनेश्वर में पढ़ाई कर रहे बेटे को बचाने के लिए बताये गये एकाउंट कर किये रुपये ट्रांसफर  

JAMSHEDPUR. चक्रधरपुर रेलमंडल के चाईबासा रेलवे स्टेशन पर पदस्थापित चीफ बुकिंग सुपरवाइजर भुवन रानी से 1.50 लाख रुपये के साइबर ठगी कर ली गयी है. भुवन रानी चाईबासा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शिवचरण हांसदा की पत्नी हैं. भुक्तभोगी भुवन रानी ने 12 दिसंबर 2024 को सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

दर्ज मामले में उन्होंने बताया है कि 7 दिसंबर 2024 की सुबह करीब 11:33 बजे उनेका मोबाइल पर वहाट्सएप कॉल आया. जब कॉल करने का कारण पूछा तो मोबाइलधारक ने अपने को क्राइम शाखा का एसएचओ बताया और कहा कि आपका बेटा क्षितिज कुमार मुंडा रेप केस में फंस गया है. इसे को लेकर कॉल किया है. भुवन रानी टाटानगर रेलवे स्टेशन में भी पदस्थापित रह चुकी है.

बेटा भुवनेश्वर में पढ़ाई कर रहा है. मोबाइल धारक ने उसे कहा कि यदि अपने बेटे को सुरक्षित बचाना चाहते है तो तुरंत एक नंबर दे रहा हूं. उसमें फोन पे या गुगल पे द्वारा रुपये ट्रांसफर कर दें. यह बात सुनकर उसने पूछा कि कितने रुपये भेजना है, तब ठग ने एक लाख 80 हजार रुपये मांगें. उसने बेटे से बात कराने को कहा तो एक बच्चा का रोने की आवाज आयी और मुझे बचा लो. यह आवाज सुनकर उसने कहा कि एक लाख रुपये ट्रांसफर कर सकती हूं. इसके बाद ठग ने एक नंबर दिया जो अखिल के नाम पर था. उसने 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया.

इसके बाद बाकी बचे 80 हजार रुपये ट्रांसफर नहीं हुआ तो ठग ने दो नबंर देते हुए कहा कि जल्दी रुपये ट्रांसफर कर दीजिए. नंबर में सुमित कुमार पासवान और मनीष कुमार नाम आया. जब इस दोनों पर रूपये ट्रांसफर नहीं हुआ तो और एक नंबर जो एक्सिस बैंक का खाता नंबर था उसमें ब्रजलाल नाम आया. इसके बाद उसने एटीएम के माध्यम से 40-40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया. जब रुपये देने के बाद उसने बच्चे से बातचीत कराने को कही तो ठग ने उसे कहा कि रुपये भेजने में काफी देर कर दी, जिसके कारण केस ऊपर चला गया है.

तुरंत और 50 हजार रुपये भेजिए. भुक्तभोगी ने और 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये. इसके बाद भुक्तभोगी ने अपने पति डॉ शिवचरण हांसदा को फोन कर कहा कि बेटा से एक बार बात कर लें. जब डॉक्टर श्री हांसदा ने बेटे से बात की तो उनका बे हॉस्टल में सुरक्षित है. तब उसे आभास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गयी. मंगाये गये रुपये रेखा कुमारी, सुमित कुमार पासवान, मनीष कुमार, बृजलाल नाम के खाते में गये हैं. शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस ठगों की तलाश शुरू कर चुकी है और संदिग्ध खातों को खंगाला जा रहा है.

Spread the love
if you want to save him Railway's Chief Booking Supervisor duped of Rs 1.50 lakh Railway's Chief Booking Supervisor received a call that his son is trapped in a rape case send 1.50 lakh rupees
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleNCR जोन में नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ (NCRES) और नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (NCRMU) की मान्यता बरकरार, जाने किसका क्या रहा हाल
Next Article Railway Trade Unions : वर्ष 2013 की तुलना में मेंस यूनियन को 6.5% तो मेंस कांग्रेस को 11% कम वोट मिले, डीपीआरएमएस 10% बढ़ा
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group