Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » बॉम्बे हाईकोर्ट से मिला AIRTU/CRTU को चुनाव लड़ने का क्लीयरेंस, IRSTMU ने दिया सभी जोन में समर्थन
    बोर्ड/जोन

    बॉम्बे हाईकोर्ट से मिला AIRTU/CRTU को चुनाव लड़ने का क्लीयरेंस, IRSTMU ने दिया सभी जोन में समर्थन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 18, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • देश के सभी 14 जाेन में चुनाव मैदान में उतरेगी AIRTU/CRTU, फेडरेशनों पर लगाया रेलकर्मियों को धोखा देने का आरोप 
    • एआईआरटीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पंचाल ने फेडेरशनों पर साधा निशाना, कहा – ठगी और भ्रष्टाचार व उगाही बना धंधा  

    MUMBAI. बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिसंबर, 2024 में होने वाले रेलवे यूनियनों की मान्यता के लिए AIRTU/CRTU को चुनाव लड़ने का क्लीयरेंस दे दिया है. कोर्ट ने रेलवे बोर्ड और सभी जोनल से जारी उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें AIRTU/CRTU के नॉमिनेशन को रद्द कर दिया गया था. इस तरह नरेंद्र पंचाल के नेतृत्व वाली AIRTU/CRTU को यूनियनों की मान्यता के लिए चुनाव मैदान में उतरने को हरी झंडी मिल गयी है. AIRTU/CRTU 14  जोन में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

    आलोक चंद्र, महासचिव, IRSTMU

    AIRTU/CRTU को दूसरी बड़ी कामयाबी व मजबूरी अन्य संगठनों के साथ IRSTMU से मिले समर्थन के रूप में मिली है. IRSTMU के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने रेलहंट को दिये बयान में कहा कि भारतीय रेलवे एसएंडटी मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) इस साल के अंत में होने वाले रेलवे यूनियन चुनाव में सभी डिवीजनों और जोनों में AIRTU/CRTU को पूरा समर्थन देगी. आलोक चंद्र प्रकाश ने कोर्ट के आदेश पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब रिटायर्ड नेताओं वाले यूनियन का शासन रेलवे में खत्म हो जाएगा. लगभग सभी संबद्ध यूनियन और चुनाव लड़ने वाली यूनियनों का नेतृत्व रिटायर्ड नेता कर रहे हैं और वे अपनी मृत्यु तक नेतृत्व कर रहे हैं. यह रेलवे यूनियन चुनाव ऐसे सभी नेताओं को पूरी तरह से रिटायर कर देगा और एआईआरटीयू/सीआरटीयू उन सभी 14 जोनों में जीत हासिल करेगा जहां एआईआरटीयू/सीआरटीयू चुनाव लड़ रहा है.

    AIRF फेडेरशन अब ठगी-भ्रष्टाचारी व रुपये बनाने वाले नेताओं का जमावड़ा : नरेंद्र पंचाल 

    नरेंद्र पंचाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIRTU

    एआईआरटीयू (AIRTU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पंचाल ने हाईकोर्ट से मिली राहत को रेलकर्मियों के साथ साझा किया और एक कार्यक्रम में एयरफोर्स से रेलवे तक अपनी जमीनी यात्रा की जानकारी दी और बताया किस तरह उन्हें कदम-कदम पर रेल प्रशासन ही नहीं यूनियन के नेताओं ने आगे बढ़ने से रोका. उन्होंने दावा किया कि AIRF व दूसरे फेडरेशन सिर्फ झूठ का कारोबार कर रहे हैं. रिस्क अलाउंस हम लेकर आये उन्होंने उसे अपनी उपलब्धि बता दिया. दो बार रिमूव फ्रार्म सर्विस कराया गया. कहा कि AIRF 1974 के आंदोलन और बोनस दिलाने का दावा आज तक करती है लेकिन यह उपलब्धि उनकी नहीं पूर्व रेलमंत्री व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडिस की थी. उन्होंने सवाल किया कि AIRF बताये के उसके बाद उसने रेलकर्मियों के लिए क्या किया? कहा कि यह फेडेरशन अब ठगी-भ्रष्टाचारी व रुपये बनाने में जुटी है.

    AIRTU/CRTU को मिली सिर्फ ट्रैकमैनों की नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर के रेलवे कर्मचारियों की जीत है :  नवीन 

    नवीन कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, IRSTMU

    उधर दूसरी ओर आईआरएसटीएमयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहाकि हाईकोर्ट से AIRTU/CRTU को मिली जीत सिर्फ ट्रैकमैनों की नहीं है, बल्कि यह सभी जमीनी स्तर के रेलवे कर्मचारियों की बड़ी जीत है, जो एसएंडटी कर्मचारी, सीएंडडब्ल्यू/मैकेनिकल कर्मचारी, पॉइंट्समैन/ऑपरेटिंग कर्मचारी, स्टेशन मास्टर, टिकट चेकिंग कर्मचारी, टीआरडी और इलेक्ट्रिक कर्मचारी, आईओडब्ल्यू कर्मचारी, ट्रेन मैनेजर और सभी रेलवे कर्मचारियों जैसी विभिन्न मूल स्तर की समस्याओं का सामना कर रहे हैं. एआईआरटीयू के राष्ट्रीय महासचिव कंथाराजू एवी ने जवाब दिया कि हम 14 जोनों में लड़ रहे हैं और हमारी जीत के बाद एआईआरटीयू सभी रेलवे कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) पर काम करेगा. हम सभी जमीनी स्तर के कर्मचारियों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगे और भारतीय रेलवे में सभी रिक्तियों को भरने के लिए काम करेंगे.

    हाईकोर्ट ने रेलवे के आदेश को गलत करार दिया, खारिज नामांकन बहाल हुए  

    सीआरटीयू के महासचिव राम नरेश पासवान ने बॉम्बे हाईकोर्ट के विवादित आदेश के बाद अपनी खुशी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने भी माना कि प्रथम दृष्टया रेलवे का आदेश गलत है और इसलिए अंतरिम राहत के तौर पर इस पर रोक लगाई जाती है. याचिकाकर्ता यूनियन (एआईआरटीयू/सीआरटीयू) के जिन सदस्यों के नामांकन फॉर्म खारिज किए गए हैं, उन्हें स्वीकार किया जाता है. वे चुनाव लड़ने के पात्र होंगे. यह आदेश न तो चुनावों को रोकता है और न ही उन्हें टालता है, बल्कि लोकतंत्र के नियमों को रेखांकित करते हुए उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने में सक्षम बनाने के पवित्र उद्देश्य को आगे बढ़ाता है, चुनाव कार्यक्रम को बाधित किए बिना, क्योंकि नामांकन फॉर्म केवल यूनियन के शीर्षक/नाम को पढ़ने के आधार पर खारिज कर दिए गए हैं.

    Bombay High Court gives clearance to AIRTU/CRTU to contest elections IRSTMU extends support
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleवाल्टेयर DRM की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने कोलकाता समेत 11 स्थानों पर मारा छापा, 87.6 लाख नकद, 72 लाख के आभूषण और संपत्ति के दस्तावेज जब्त
    Next Article तमलुक के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने किया नीलकुंठा हाल्ट स्टेशन के प्रस्तावित स्थल का दौरा
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Latest Posts

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group