Local Train Stopage : आरक्षण के दिनों में बदलाव के बाद एक नया आदेश पश्चिम बंगाल में रेलवे की ओर से जारी किया गया है. इसमें पहले ट्रेन 40 से 50 सेकेंड तक रुकने वाली लोकल ट्रेनों के स्टॉपेज समय में बदलाव किया गया है. रेलवे ने इस समय में कटौती की है. यानि अब स्टेशनों पर स्टॉपेज टाइम घटा दिया गया है. यह समय अब 30 सेकेंड का होगा. किसी भी स्टेशन पर पहले लोकल ट्रेनों का ठहराव 40 से 50 सेकेंड तक हुआ करता था. अब यह समय 30 सेकेंड का होगा. माना जा रहा है कि रेलवे के इस कदम से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी.
लोकल ट्रेनों के स्टॉपेज घटाने के पीछे लगने वाले अतिरिक्त समय को कम करने की बात कही जा रही है. हालांकि अब तक रेलवे की ओर से कारणों का कोई खुलासा नहीं किया गया है.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































