Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » चक्रधरपुर रेलमंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति ने यात्री सुविधाओं पर किया मंथन
    देश-दुनिया

    चक्रधरपुर रेलमंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति ने यात्री सुविधाओं पर किया मंथन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 22, 2018
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जमशेदपुर.  चक्रधरपुर रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति ने शुक्रवार को यात्री सुविधाओं पर तीन घंटे तक गहन मंथन किया. इस दौरान समिति के सदस्यों ने झारखंड व ओड़िशा के छोटे स्टेशनों को विकसित कर यात्री सुविधाएं बढ़ाने का सुझाव रेल प्रशासन को दिया. मंडल सभागार में डीआरएम छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने यात्री सुविधाओं में वृद्धि, स्टेशनों पर ढांचागत विकास, नयी ट्रेन चलाने, ट्रेनों का फेरा बढ़ाने से जुड़े सुझाव दिये. रेल प्रशासन ने यात्री सुविधा के लिहाज से टाटानगर में हर हाल में दूसरे एफओबी की सुविधा सितंबर तक यात्रियों को उपलब्ध कराने की बात कही. इस एफओबी के बन जाने से बर्मामाइंस की ओर से सीधे यात्री स्टेशन के किसी भी प्लेटफॉर्म पर उतर सकेंगे.

    ट्रेनों में आम यात्रियों के साथ दिव्यांग और महिलाओं को होने वाली परेशानियों पर रेलवे ने गंभीरता दिखायी और इसके लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया. डीआरएम श्री सिंह ने रेल मंडल की ओर से यात्री सुविधा को लेकर उठाये गये कदमों की जानकारी दी. बैठक में समिति के सचिव वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री भास्कर के अलावा सभी विभागीय प्रमुख और सदस्यों में विकलांग मंच के नरेंद्र कुमार सिंह, छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन के संजीत कुमार मिश्रा, कंज्यूमर प्रोटेक्शन फोरम के प्रमोद कुमार, चाईबासा चेंबर के नितिन प्रकाश आदि उपस्थित थे.

    बैठक में दक्षिण बिहार एक्सप्रेस,पैंट्रीकार लगाने, टाटा आसनसोल का प्रतिदिन परिचालन, जलियांवाला एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे में वृद्धि,टाटानगर स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी पर उचित नियंत्रण, जुगसलाई ओवरब्रिज का कार्य जल्द पूरा करने,  टाटानगर स्टेशन के पश्चिमी छोर पर फुट ओवरब्रिज, पुरी-बड़बिल चक्रधरपुर को राउरकेला तक और रांची- नयी दिल्ली गरीब रथ को राउरकेला तक विस्तार करने,  नामकुम-कांड्रा लिंक रेल लाइन का काम तेज करने,  टाटा-पटना के लिए नयी जनशताब्दी ट्रेन जहानाबाद होकर चलाने, टाटा-बक्सर नयी सुपरफास्ट ट्रेन, नयी राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन टाटा-रांची के बीच चलाने, टाटा आने वाली या होकर चलने वाली सभी अप ट्रेनों का संतरागाछी स्टेशन पर ठहराव,  ट्रेनों में एक अतिरिक्त दिव्यांग कोच की व्यवस्था करने और ट्रेनों के उद्घोषणा के समय दिव्यांग कोच की पोजिशन बताने, रेलवे के स्टॉल आवंटन में दिव्यांगों को विशेष प्राथमिकता देने, बड़बिल-चाईबासा रेल मार्ग पर नयी ट्रेन चलाने, स्टील एक्सप्रेस व टाटा-दानापुर सुपर फास्ट का चाईबासा तक विस्तार करने, चक्रधरपुर स्टेशन परिसर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था  करने, टाटानगर आरक्षण बुकिंग केंद्र को प्लेटफॉर्म से जोड़ने आदि सुझाव डीआरयूसीसी सदस्यों ने दिया.

    इन मुद्दों पर बनी सहमति 
    – सभी स्टेशनों में दिव्यांगों के लिए पानी बूथ व शौचालय एवं रैंप की सुविधा
    – मोबाइल पर यूटीएस व पीआरएस टिकट जारी होगा जल्द
    – निजी कंपनी को सौंपी जायेगी छोटे स्टेशनों की साफ सफाई काम
    – सभी स्टेशनों में वाहन पार्किंग व कैटरिंग स्टॉल की सुविधा देगी रेलवे

    — —

    छपरा व जम्मूतवी एक्सप्रेस के विलंब पर रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान, परिचालन पर रखी जा रही है नजर

    डीआरयूसीसी मीटिंग में सीनियर डीसीएम भास्कर ने बताया कि छपरा और जम्मूतवी एक्सप्रेस के विलंब को लेकर रेलवे बोर्ड गंभीर है. बोर्ड के दिश-ानिर्देश पर दोनों ट्रेनों के परिचालन की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट मंत्रालय ले रहा है. इसमें यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर दोनों ट्रेनों के विलंब का कारण क्या है और इसे कैसे रोका जा सकता है. श्री भास्कर ने बताया कि दोनों ट्रेनें दूसरे जोन व मंडल में विलंब होती है. उन्होंने बताया कि छपरा एक्सप्रेस और कटिहार लिंक एक्सप्रेस को दो ट्रेन बनाकर अलग-अलग चलाये जाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है.

    साभार प्रभात खबर

    drucc
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे 10,840 पद करेगी सरेंडर, अधिसूचना जारी
    Next Article भ्रष्टाचार में दूसरे पायदान पर रेलवे, सरकार ने स्वीकारी गड़बड़ी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026
    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group