Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेल के किचन में खाने की खामियां बताएगा आर्टिफिशल इंटेलिजेंस मॉड्यूल

मुंबई . यात्रियों के खाने का जायका बचाने के लिए इंडियन रेलवे टूरिज्म ऐंड कैटरिंग कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने एक अनोखी तकनीक विकसित की है. इसे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस मॉड्यूल का नाम दिया गया है, जो सीसीटीवी फुटेज के जरिए खाने की खामियों की जानकारी देगा. रेल सफर के दौरान अक्सर खाने की गुणवत्ता को लेकर यात्रियों की शिकायतें आती रहती हैं. इसमें कई बार ‘पैकेजिंग सही नहीं की गई है’, तो कई बार ‘खाना खराब हो गया’, ‘स्वाद बिगड़ गया’ जैसी शिकायतें यात्रियों ने की है. इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आईआरसीटीसी ने वोबोट कंपनी के साथ मिलकर आर्टिफिशल इंटेलिजेंट मॉड्यूल तैयार किया है.
जानकारी के अनुसार, भारत में अलग-अलग जगहों पर आईआरसीटीसी के 16 बेस किचन में इसकी शुरुआत की जाएगी. इसमें मुंबई डिविजन के छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों पर स्थित बेस किचन के नाम शामिल हैं. आरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी ने सिद्धार्थ सिंह के मुताबिक इस सिस्टम से खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट, खराब भोजन की गुणवत्ता में सुधार होगा.

लाइव होगा बेस किचन

सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि भारत के 16 बेस किचन 24 घंटे लाइव रहेंगे. इससे भोजन में क्या पदार्थ मिलाए जा रहे हैं? पैकिंग कैसी की जा रही है? खानों की पैकिंग कौन कर रहा है? कहां क्या गलत है? इन सबकी जानकारी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस मॉड्यूल को मिलेगी. इससे मॉड्यूल में लगे सेंसर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह भांप लेंगे कि कहां गड़बड़ी है.

कैसे करेगा काम?

मॉड्यूल में एल्गोरिथम तकनीक के साथ-साथ उच्च श्रेणी के सेंसर लगे होंगे. इनमें पहले से ही खाने से लेकर किचन कार्यप्रणाली के जानकारी मानकों के अनुसार सेट की गई होगी. इसके बाद यदि उस सिस्टम के अनुसार कार्य नहीं हुआ, तो अलर्ट संदेश के साथ मॉनिटरिंग रूम में गड़बड़ी होने का संदेश देगा. इसके बाद गड़बड़ी को दूर किया जा सकेगा.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...