NEW DELHI. रेलवे को रफ्तार देने की योजना से चलायी जा रही वंदे भारत ट्रेनों की सफलता के बाद अब रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की अंतिम तैयारी कर चुका है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार 1 सितंबर को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले मॉडल की झलक देखी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. यह माना जा रहा है कि जल्द ही स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की घोषणा कर दी जायेगी. रेलवे सूत्रों के अनुसार तीन माह के भीतर स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना है.
रेलवे सूत्रों की माने तो पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन बिहार के हिस्से में आयेगी. यह पटना से दिल्ली के बीच चलेगी. 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 8 घंटे में पटना से दिल्ली की यात्रा पूरी करेगी. स्लीपर ट्रेन में 16 कोच और 823 बर्थ होंगे. रेल मंत्री का कहना है कि यह ट्रेन मिडिल क्लास लोगों के लिए बनाई गई है. इस ट्रेन का किराया राजधानी ट्रेन के लगभग बराबर हो सकता है. शुरू में इसे 800 से 1200 किमी की दूरी तक के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है. इस ट्रेन को इस मकसद से बनाया गया है कि रातभर की यात्रा के लिए यह ट्रेन लोगों की पहली पसंद बने.
जो येाजना है उसके अनुसार दिसंबर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू कर दी जाएगी. कोच के निर्माण कार्य पूरा हो गया है. अगले 2 महीने ट्रेन की परीक्षण चलेगी. उसके बाद यात्रियों के लिए ट्रेन चलाई जाएगी. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 800 से 1200KM दूरी तक की यात्रा के लिए तैयार किया गया है. इसमें यात्री रात में डिनर कर के चढ़ेंगे और सुबह ब्रेकफास्ट के समय अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएंगे
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































