Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

Chhattisgarh : दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की मिली स्वीकृति

RAIPUR.  छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) निर्माण की मंजूरी मिली है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि इससे छत्तीसगढ़ का रेल अवसंरचना और अधिक मजबूत होगा.

उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 16 करोड़ 75 लाख रुपये की कुल 670 किलोमीटर लंबी दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति दी है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन दो रेल लाइन परियोजनाओं में से गढ़चिरौली से बीजापुर होते हुए बचेली तक 490 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति बस्तर के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है. उनके मुताबिक इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने 12 करोड़ 25 लाख रुपये स्वीकृत किये हैं.

उनका कहना था कि इससे बस्तर के सुदूर अंचल के लोग उच्च शिक्षा, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य और अपने उत्पादों की बिक्री के लिए रेलमार्ग से सीधे शहर से जुड़ेंगे तथा समूचा बस्तर क्षेत्र विकास के उच्च आयामों को छुएगा. साय ने कहा है कि कोरबा से अंबिकापुर तक 180 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति कोरबा और सरगुजा के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है. उनके अनुसार इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने चार करोड़ 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में रेल सुविधा के क्षेत्र में इन दोनों सर्वे को मिली स्वीकृति क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी, जिससे बस्तर और सरगुजा संभाग में रेलवे सहित सभी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा, साथ ही इनसे हजारों-लाखों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...