Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, पटरी पर रखे पत्थर से टकराया इंजन, 25 डिब्बे बेपटरी, रेल मंत्री ने दिया बड़ा बयान
    Breaking

    कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, पटरी पर रखे पत्थर से टकराया इंजन, 25 डिब्बे बेपटरी, रेल मंत्री ने दिया बड़ा बयान

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 17, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे ने राहत व बचाव अभियान जारी कर दिया है, आईबी भी मामले की जांच कर रही है 
    • रात भर पटरी किनारे लेटे रहे यात्री, दहशत व अनिश्चितता की स्थिति में कटी रात 
    • हादसे की वजह से सात ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, जबकि तीन का मार्ग बदला गया है 

    KANPUR. उत्तर प्रदेश के कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस (19168) पटरी से उतर गई है. इसके 25 डिब्बे बेपटरी हुए हैं. ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी. यह संयोग रहा कि हादसे में किसी की जान नहीं गई. कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर हैं . रेलवे ने राहत व बचाव अभियान जारी कर दिया है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

    दुर्घटना देर रात 2.35 बजे कानपुर शहर से 11 किमी दूर भीमसेन और गोविंदपुरी स्टेशन के बीच होने की बात रेलवे अधिकारी ने कही है. रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने मीडियो को दिये बयान में कहा कि ट्रेन का इंजन पटरी पर रखी भारी वस्तु से टकराया है. इंजन पर टकराने के निशान हैं. सबूत सुरक्षित रखे गए हैं.  IB और यूपी पुलिस इसकी जांच कर रही है.

    वहीं झांसी DRM दीपक सिंह ने कहा कि हादसे के वक्त यात्रियों ने जोरदार गड़गड़ाहट व टकराने की आवाज सुनी है. मामले की जांच की जा रही है. बोगियों के पटरी से उतरने के कारण  50 मीटर तक पटरियां उखड़ गई और लोहे की क्लिप दूर जा गिरे. ट्रेन कानपुर स्टेशन से गुजरी थी, ऐसे में स्पीड कम कम थी. फिलहाल सेक्शन से ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. सात ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि तीन को मार्ग बदलकर रवाना किया गया है.

    दुर्घटना के बाद यात्री ट्रेन से बाहर निकल आये. कई लोग रात भर पटरी किनारे लेटे रहे यात्री, दहशत व अनिश्चितता की स्थिति में यात्रियों की रात कटी. हालांकि सूचना मिलते ही रेलवे की टीमें, आरपीएफ व स्थानीय जिला प्रशासन की टीम पहुंच गयी थी. तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली. बचाव व राहत का काम चल रहा है.

    यात्रियों ने क्या कहा यह जाने 

    वाराणसी से सवार और अहमदाबाद जा रहे विकास ने बताया कि ट्रेन जब पटरी से उतरी, तब वह बहुत धीमी गति से चल रही थी. उसने कहा कि जैसे ही ट्रेन रुकी, यात्री अपने डिब्बों से बाहर निकलने लगे.

    एक अन्य यात्री ने बताया कि मदद के इंतजार में ज्यादातर यात्री रेलवे पटरी के किनारे बैठे रहे. उसने बताया, घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस आई। हम अपने सामान के साथ रेलवे पटरी के किनारे बैठकर मदद का इंतजार कर रहे थे.

    उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने कहा, यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बस सहित अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. सभी यात्रियों को घटनास्थल से निकाल लिया गया है.

    स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को किया गया रिस्क्यू 

    यात्रियों को बस से कानपुर सेंट्रल स्टेशन भेजा गया है, जहां से उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा. इसके अलावा, आठ डिब्बों वाली एक मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन को कानपुर से दुर्घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, ताकि यात्रियों को कानपुर लाकर उन्हें उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा सके.

    रेलमंत्री ने कहा 

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी-अमदावाद) का इंजन आज तड़के 2.35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराकर पटरी से उतर गया. तेजी से टकराने के निशान देखे गए हैं. साक्ष्य सुरक्षित हैं. आईबी और उत्तर प्रदेश पुलिस भी इस पर काम कर रहे हैं. यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है. यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है.

    रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

    • प्रयागराज- 0532-2408128, 0532-2407353
    • कानपुर- 0512-2323018, 0512-2323015
    • मिर्जापुर- 054422200097
    • इटावा- 7525001249
    • टुंडला- 7392959702
    • अहमदाबाद- 07922113977
    • बनारस सिटी- 8303994411
    • गोरखपुर -0551-2208088
    • लखनऊ- 8957024001

    राहत व बचाव में स्थानीय लोग व आरएसएस स्वयं सेवक जुटे 

    स्थानीय नागरिकों के साथ कानपुर दक्षिण के स्वयंसेवक बंधू भी राहत कार्य एवं यात्रियों एवं उनके समानों की सुरक्षा में लगे हुए हैं. विभाग प्रचार प्रमुख आशीष, कानपुर दक्षिण से भाग कार्यवाह सुशील कटियार, तात्याटोपे नगर कार्यवाह शिवम एवं सेवा प्रमुख राकेश सचान, शारीरिक प्रमुख ऋषभ एवं अन्य स्वयंसेवक बंधू राहत कार्य में लगे हुए हैं. रेलवे प्रशासन के द्वारा कानपुर के लिए 0512-2323018, 0512-2323015 हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है.

    25 coaches derailed engine hit a stone on the track in Kanpur Railway Minister gave a big statement Sabarmati Express derailed
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleKOTA : आरपीएफ को नहीं लगी भनक, प्लेटफाॅर्म से पिकअप में आरओबी निर्माण का लोहा ले उड़े चोर, जीआरपी ने पकड़ा
    Next Article NWR : बीकानेर डिवीजन में हिसार पीडब्ल्यूआई के खिलाफ ट्रैकमैंनों ने खोला मोर्चा, धरना पर बैठे
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    रेल यात्री

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group