- रेलवे की प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मधुबनी व मदुरै, गांधीधाम, कोटा व सिकंदराबाद तीसरे नंबर पर
दिल्ली. रेलवे अपनी लेट-लतीफी और गंदगी को लेकर बदनाम रही है तो स्टेशन पर सफाई और सुंदरता के लिए उसने वाहवाही भी बटोरी है. पिछले दिनों सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन के सर्वे में महाराष्ट्र के बल्लारशाह और चंद्रपुर रेलवे स्टेशनों को पहला स्थान मिला है. रेल मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में स्थित इन दोनों स्टेशनों पर ताडोदा राष्ट्रीय उद्यान और स्थानीय आदिवासी कला के आधार पर पेंटिंग, मूर्तियों और भित्ती चित्र लगाकर सौंदर्यीकरण किया था.
रेलवे बोर्ड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विवेक सेक्सेना द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर बिहार का मधुबनी स्टेशन रहा. नीय कलाकारों ने पूरे स्टेशन का स्थानीय मधुबनी पेंटिंग से सौंदर्यीकरण किया है.पिछले दिनों मधुबनी के कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग का एक वीडियो काफी पॉपुलर हुआ था. इस्ट सेंट्रल रेलवे के अलावा आने वाले मधुबनी रेलवे स्टेशन को वहां के स्थानीय और वर्ल्ड क्लास कलाकारों ने पूरे स्टेशन को नया रंग रूप दिया. वहीं तमिलनाडु स्थित साउदर्न रेलवे के मदुरई स्टेशन को भी दूसरा स्थान मिला है.
तीसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से गुजरात के गांधीधाम, राजस्थान के कोटा और तेलंगाना के सिकंदराबाद स्टेशनों को मिला. कोटा स्टेशन पर कोटा-बूँदी परम्परा की पेंटिंग बनाई गई है, जो कि राजस्थान के राजसी इतिहास की याद दिलाती है. इस पेंटिंग में शिकार से लेकर कोर्ट रूम गतिविधियों के साथ-साथ शाही जुलूस इत्यादि को भी सुंदरता से उकेरा गया है.
पहले स्थान पर रहे विजेता को 10 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहे विजेता को पांच लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहे विजेता को तीन लाख रुपये पुरस्कार में दिए जाएंगे. प्रतियोगिता हेतु 11 क्षेत्रीय रेलवे से 62 स्टेशनों के नामांकन आये थे.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































