Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर झारखंड के कोयला कारोबारी का 50 लाख रुपये पकड़ाया, हैंडलर हिरासत में

PATNA. पटना रेलवे जंक्शन पर Vande Bharat Express से आये रांची के यात्री के पास से नकद 50 लाख रुपये बरामद किये गये हैं. बताया जा  रहा है कि यह पैसा झारखंड के काेयला काराेबारी पवन ठाकुर का है जिसे पटना किसी को पहुंचाने के लिए बजरंग ठाकुर आया था. बजरंग को शक के आधार पर शनिवार की रात आरपीएफ ने स्टेशन पर रोका बैग की जांच में 50 लाख रुपये पाये जाने के बाद यहां सनसनी फैल गयी.

पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से पकड़े गये बजरंग से पूछताछ के बाद आरपीपीएफ व जीआरपी ने आयकर विभाग को सूचना दी है.अब आयकर अधिकारी आगे की जांच कर रहे हैं. बताया जाता है कि बजरंग ने यह बात स्वीकार की है कि यह रकम पवन ठाकुर की है, जिसे पटना में किसी काे देना था, लेकिन पटना जंक्शन पर शनिवार की रात आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया.

रविवार काे आयकर की टीम के सामने नोटों की गिनती की गयी. इसमें 50 लाख कैश मिले. अब आयकर विभाग ने पवन को नाेटिस देकर बुलाया है ताकि आगे की जांच हो सके. पवन पर पीएमएलए यानी धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज हाे सकता है. बजरंग को ट्राॅली बैग  लेकर फुटओवर ब्रिज से निकलते समय शक होने पर आरपीएफ जवानों ने रोका था.

उसने ट्राॅली लाॅक होने की बात कही तब यह मामला रेल पुलिस के पास पहुंचाा. पहले बजरंग ने बताया कि इसमें 50 लाख कैश है, जाे उसने वंदे भारत के एक यात्री से चुरायी है. बजरंग के पास वंदे भारत का टिकट भी था. हालांकि पुलिस की जांच में किसी ने ट्रॉली बैग के चोरी की शिकायत करने की बात सामने नहीं आयी. कड़ाई से पूछताछ में बजरंग ने पूरी बात बतायी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...