AGRA. आगरा एयरपोर्ट स्टेशन और कैंट रेलवे स्टेशन को आरडीएक्स (RDX) उड़ाने धमकी मिली है. लखनऊ पुलिस हेड क्वार्टर को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है. इसके बाद आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने शाहगंज थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढा दी गई है.
आगरा के एयरपोर्ट स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर ब्लॉस्ट की धमकी का ई-मेल लखनऊ पुलिस हेड क्वार्टर को मिला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेल में लिखा है कि, 3 अगस्त को आगरा के एयरफोर्स स्टेशन यानी एयरपोर्ट पर 50 किलो RDX रखने वाला हूं. उसके बाद आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर धमका करूंगा. किसी पुलिस वाले में हिम्मत है तो रोक के दिखाए. पुलिस को खुला चैलेंज करता हूं. सीएम योगी को चेतावनी देता हूं एयरपोर्ट सुरक्षित कर सकते हैं तो कर ले. धमकी के ई-मेल से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई. इसके बाद ई मेल की जांच एटीएस और एसटीएफ ने शुरू कर दी है.
शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से ई मेल से धमकी की जानकारी मिली थी. मुख्यालय ने ई मेल भी भेजा है. इस ई-मेल की जांच की. जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ शाहगंज थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है. ई मेल से एयरपोर्ट स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर आरडीएक्स से धमाके की धमकी दी गई है. दोनों जगह पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं. एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी है.
रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें
- चलती ट्रेन से जिंदगी-मौत के बीच लटका यात्री, रेलकर्मी महेश परमार की दौड़कर बचाई जान! - September 1, 2026
- ओडिशा : दो लोको पायलटों (Loco pilots) में खूनी संघर्ष, एक की मौत-दूसरा गंभीर, बंद कमरे में लहूलुहान मिले दोनों - September 1, 2026
- दिल्ली से पटना 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचाने की तैयारी, 1000 KM की दूरी पर दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’! - September 1, 2026





















































































