Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, September 27
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » BREAKING : झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त, कई डिब्बे बेपटरी, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका
Breaking

BREAKING : झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त, कई डिब्बे बेपटरी, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 30, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • चक्रधरपुर रेलमंडल के बड़ाबाम्बो स्टेशन के समीप किलोमीटर संख्या 298/21 के समीप सुबह चार बजे हुआ हादसा
  • विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी की बेपटरी हुई बोगियों से हुई टक्कर बना मुंबई मेल के हादसे का कारण 
  • राहत व बचाव के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू, अब तक रेलवे की ओर से नहीं आया है कोई बयान    

CHAKRADHARPUR. रेलवे में दुर्घटनाओं का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है. अब चक्रधरपुर रेलमंडल के बड़ाबाम्बो स्टेशन के समीप किलोमीटर संख्या 298/21 के समीप मंगलवार तड़के हावड़ा- मुम्बई मेल ट्रेन संख्या 12810 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. ट्रेन की 18 बोगियों के पटरी से उतर जाने की सूचना है. घटना हावड़ा- मुम्बई रेलमार्ग के चक्रधरपुर डिवीजन में बड़ाबम्बो- राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पोटो बेड़ा गांव के समीप मंगलवार 30 जुलाई 2024 की सुबह 3.43 बजे के लगभग हुई है. दुर्घटना में ट्रेन चालक व सहचालक को भी चोटें आयी हैं. 40 से अधिक यात्रियों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना है. बताया जाता है कि विपरीत दिशा से जा रही मालगाड़ी की डिरेल्ट बोगियों से टकराने के कारण मुंबई मेल दुर्घटना हुई है.

रेलवे सूत्राें के अनुसार मुंबई मेल की 18 बोगियां बेपटरी हो गयी है. सिर्फ चार जनरल बोगी ही पटरी पर हैं. हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना आ आ रही है. रेलवे के टीम मौके पर पहुंच गयी है और राहत-बचाव कार्य शुरू किया जा चुका है. स्थानीय स्तर पर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन भी टीम भी सहयोग कर रही है. सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. कई यात्रियों खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया है. अभी घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है. मेल की कुछ बोगियां पलट गयी हैं जबकि कुछ बगल के ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गयी है.

मुंबई मेल की क्षतिग्रस्त बोगियां

बताया जा रहा है कि टाटानगर से रवाना होने के बाद तेज तेफ्तार में ट्रेन बड़ाबम्बो स्टेशन से आगे निकली ही थी कि अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ कई डिब्बे पटरी से उतर गये. यात्रियों में चीख पुकार के बीच ग्रामीण पहुंचे और खिड़की तोड़कर लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. एक घंटे तक रेलवे की मदद नहीं पहुंच सकी थी. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की टाटानगर से हावड़ा-मुंबई मेल में हम सवार हुए थे. ट्रेन के बड़ाबाम्बो में बेपटरी होने पर हम किसी तरह खिड़की तोड़कर बाहर निकले. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना में कई लोग घायल हुए है. कुछ के भीतर दबे होने की भी आशंका है. ग्रामीण मदद कर रहे हैं अब तक जिला प्रशासन अथवा रेलवे की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी. खबर लिखे जाने तक रेलवे की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी और घायलों को रिस्क्यू किया जा रहा था. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

राहत व बचाव कार्य तेज, यात्रियों को दूसरी वाहनों की मदद से भेजा जा रहा, रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

रेलवे की ओर से राहत व बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से आगे की यात्रा के उपाय किये जा रहे हैं. अब तक किसी के मरने की पुष्टि रेलवे की ओर से नहीं की गयी है. रेलवे ने टाटानगर, चक्रधरपुर और राउरकेला के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love
BREAKING: Howrah-Mumbai Mail derails in Jharkhand several coaches derailed several passengers feared injured
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleGhaziabad : दिल्ली स्टेशन पर पोस्टेड रेलवे तकनीशियन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोलियां लगीं
Next Article Mumbai Mail Accident : मुंबई मेल हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि, 20 घायल, 18 डिब्बे पटरी से उतरे
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

Breaking न्यूज हंट

CKP DIV : डांगोवापाेसी में हादसा, अब ट्रैक मेंटेनर 10 फीट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर

January 23, 2026
Breaking न्यूज हंट

Chakradharpur Division : बंडामुंडा में फिर मालगाड़ी बेपटरी, मुंबई-हावड़ा सेक्शन की अप लाइन जाम

January 3, 2026
Breaking

Jharkhand के चांडिल में दो मालगाड़ियों की टक्कर, टाटा-बोकारो लाइन जाम, कई ट्रेनें रद्द

August 9, 2025
Latest Posts

ट्रेन टिकट नहीं मिला तो भी रेल हादसे के शिकार यात्री का मुआवजा नहीं होगा खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

September 27, 2026

भारतीय रेल का नया युग: पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती से शुरू होगा हरित क्रांति का अध्याय

September 26, 2026

चक्रधरपुर रेलमंडल में बेपटरी होती ट्रेनें, लाठीकाटा में मालगाड़ी के 3 डिब्बे उतरे, DRM के निरीक्षण यान से लेकर सैलून तक सब राम भरोसे

September 26, 2026

‘संरक्षा प्रथम – संरक्षा सदैव’: 27 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी ‘आईस्मा’ की “रन फ़ॉर सेफ्टी”

September 26, 2026

रेलवे अर्बन बैंक भर्ती में SC, ST व OBC आरक्षण लागू करने की मांग, 15 सितंबर की अधिसूचना रद्द करने का आग्रह

September 25, 2026

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026

Lucknow: रेलवे टेक्नीशियन ने की खुदकुशी, दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला शव

September 25, 2026

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा: यात्रियों में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

September 24, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group