Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

रेलवे मेंस यूनियन ने अर्बन बैंक चुनाव को लेकर शुरू किया अभियान, रनिंग ब्रांच से एमके सिंह होंगे डेलीगेट प्रत्याशी

CHAKRADHARPUR. को-ऑपरेटिव सोसाईटी अर्बन बैंक चुनाव को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन ने सक्रियता बढ़ा दी है. मंडल संयोजक काॅ एमके सिंह के नेतृत्व में चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में कई बैठकों का आयोजन कर यूनियन नेताओं ने रेलकर्मियों से समर्थन मांगा. रनिंग कर्मियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर सीनियर डीईई (परिचालन) को ज्ञापन भी सौंपा गया. इसमें साकारात्मक आश्वासन मिलने की बात कही गयी.

सीनियर डीईई परिचालन को मांग पत्र सौंपते यूनियन नेता

एचआरए के भुगतान को लेकर सीनियर डीपीओ को भी यूनियन की ओर से पत्र सौंपा गया. टाटानगर, आदित्यपुर, बंडामुंडा, राऊरकेला में चल रहे सर्वे की जानकारी देते हुए बताया गया कि 150 आवासों में 60 से अधिक अनुपयुक्त घोषित किये जा चुके हैं. मंडल रनिंग शारवा के अध्यक्ष एम फरीद ने टाटानगर में बन रहे चालक दल लाबी में ट्रेन मैनेजर शब्द के इस्तेमाल करने की मांग रखी. रनिंग ब्रांच से अर्बन बैंक डेलीगेट प्रत्याशी के लिए लोको पायलट एमके सिंह के नाम पर सर्वसम्मति बन गयी है. इस अवसर पर आदित्यपुर शाखा के लोको पायलट डीके राम अनिल कुमार, एसके गिरि, सचिव एआर राय समेत कई अन्य रेलकर्मी उपस्थित हुए.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...