- सुवर्णरेखा एक्सप्रेस ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी आसनसोल टाटा मेमू ट्रेन को पुरुलिया से ही वापस लौटेगी
JAMSHEDPUR. 29 जून (शनिवार) को टाटानगर के रास्ते चलने वाली चार ट्रेनों को रद्द किया गया है. इन ट्रेनों में टाटा हटिया, टाटा गुवा, टाटा बरकाकाना और झाड़ग्राम पुरुलिया ट्रेन शामिल हैं, जिन्हें आज कैंसिल कर दी गयी है.
इसके अलावा धनबाद-टाटा सुवर्णरेखा एक्सप्रेस ट्रेन को आद्रा स्टेशन तक ही चलायी जायेगी. आसनसोल टाटा मेमू ट्रेन को पुरुलिया से ही वापस कर दिया जायेगा. इन ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट करने का फैसला आदित्यपुर स्टेशन के रेलवे ब्रिज निर्माण को लेकर किया गया है.रेल प्रशासन ने यात्रियों की असुविधा के लिए खेद जताया है.
अगले माह भी कई ट्रेनें रद्द, कुछ डायवर्ट
रांची डिवीजन में विकास कार्यों के मद्देनजर अगले माह कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. हटिया-बर्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस, हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस, हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 29 जून से 18 जुलाई तक हर दूसरे दिन रद्द रहेगी या डायवर्ट रूट से चलेगी.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































