Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

KOLKATTA : BNR अस्पताल के एसी में शॉर्ट सर्किट से ऑपरेशन थियेटर में लगी आग

KOLKATTA. कोलकाता के गार्डनरीच स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के केंद्रीय बीएनआर अस्पताल में मंगलवार 16 अप्रैल की सुबह आग लग गयी. अचानक अस्पताल में धुआं और आग से लोगों में अफरातफरी मच गयी. हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आयी और समय रहते मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. हालांकि इस कारण घंटों अफरातफरी की स्थिति बनी रही.

रेलवे सूत्रों की माने तो आग सुबह 6:40 बजे अस्पताल के नेत्र विभाग के ऑपरेशन थियेटर में लगी थी. यह एसी मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग फैली और कई सामान को चपेट में ले लिया. सुरक्षाकर्मियों और मेडिकल स्टाफ ने मरीजों को वार्ड से शिफ्ट किया. दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों की जांच रेल प्रशासन कर रहा है. अब तक की सूचना के अनुसार आग एसी के शॉट सर्किट से लगी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...