Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

Ahmedabad Rajdhani के यात्री को खाने में मिली मक्खी, रेलवे ने नहीं सुनी शिकायत तो मीडिया को भेजी

Delhi Ahmedabad Rajdhani. अहमदाबाद जा रही राजधानी एक्सप्रेस में बीती रात यात्री को जो खाना दिया गया उसमें मक्खी मिलने की शिकायत सामने आयी है. यात्री ने पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रेलवे को भी शिकायत भेजी है. यात्री का आरोप है कि जो ट्रेन में उन्हें खाना परोसा गया उसमें मक्खी मिली है. रेलवे ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है.

नई दिल्ली से अहमदाबाद जा रही राजधानी एक्सप्रेस (Delhi Ahmedabad Rajdhani) में यह घटना घटने की बात कही जा रही है. यात्री का कहना है कि खाने में मक्खी पड़ी हुई थी. यात्री का आरोप है कि जब उसने रेलवे से इसकी शिकायत की तो उसे अनसुना कर दिया गया. इसके बाद उसे यह मामला सोशल मीडिया में ले जाना पड़ा.

बताया जाता है कि यात्री प्रदीप कुमार झा राजधानी एक्सप्रेस के बी-10 कोच के सीट नंबर 48 पर यात्रा कर रहे थे. उन्हें रात नौ बजे दिये गये खाना में यह मक्खी मिली. उन्हें दाल, चावल, सब्जी और रोटी दी गयी थी. शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होने IRCTC को टैग कर मीडिया को भी यह शिकायत भेजी. यह जानकारी मिलने के बाद कई यात्रियों ने अपना खाना नहीं खाया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

रेल न्यूज

जन सूचना अधिकारी पर बड़ी राशि डिमांड करने से पहले दूसरे विकल्पों पर विचार नहीं करने का आरोप  अपीलीय पदाधिकारी से शुल्क रद्द करने...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...