Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » CKP : डीआरएम की पहल, रेलकर्मी की मौत होने पर परिवारों को मिलेगी 15 से 75 लाख तक की सुरक्षा
रेलहंट स्पेशल

CKP : डीआरएम की पहल, रेलकर्मी की मौत होने पर परिवारों को मिलेगी 15 से 75 लाख तक की सुरक्षा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 10, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • डीआरएम ने एलआईसी के ग्रुप टर्म इंश्योरेंस प्लान को दी स्वीकृति, 10 मई 2024 करना होगा आवेदन 
  • रेलकर्मी की मौत के 10 दिनों के भीतर परिवार को मिलेगा क्लेम, आत्महत्या भी कवरेज में आयेगा

LIC Group Term Insurance Plan. चक्रधरपुर डीआरएम अरुण जे राठौड़ ने एलआईसी के उस टर्म प्लॉन के लिए स्वीकृति दे दी है जो किसी भी आपात हादसे का सामना कर रहे रेलकर्मी परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा. हालांकि LIC Group Term Insurance Plan को अनिवार्य नहीं किया गया है इसे लेने से रेलकर्मी मना कर सकते हैं. इसे स्वीकार करने वालों के वेतन से एक मुश्त राशि हर माह काटने का प्रावधान किया जायेगा. यह टर्म प्लान एलआईसी का होगा जिसे रेलवे के सहयाेग से लागू किया जायेगा.

ग्रेड पे के अनुसार मुआवजा व प्रीमियम राशि  

LIC ने Group Term Insurance का जो Plan रेलकर्मियों को सौंपा है वह वेतनमान के अनुसार प्रभावी होगा और उसके अनुसार ही परिवारों को आर्थिक सुरक्षा दी जायेगी. 18 साल से लेकर 60 साल तक के रेलकर्मी इस प्लान को ले सकेंगे और यह सेवानिवृत्ति तक प्रभावी होगा. LIC इस प्लान को लेने वालों की कोई मेडिकल जांच नहीं करेगा. इस प्लान में सबसे बड़ी बात यह होगी कि रेलकर्मी की मौत किसी भी प्रभार से हुई हो उसके परिवार को प्लान के तहत पूरी मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा.

इस प्लान में आत्महत्या के मामलों को भी शामिल किया गया है. अगर किसी भी परिस्थिति में किसी रेलकर्मी की मौत होती है तो एलआईसी प्लान के तहत परिवार को मान्य सुरक्षा कवच यानी तय राशि का भुगतान 10 दिनों की भीतर कर देगी. जो लोग इस प्लान को लेने के इच्छुक नहीं है उन्हें अपने विभागीय अधिकारी के माध्यम से लिखित रूप से रेलवे को एक पत्र देना होगा. उनके वेतन से इस मद में कोई कटौती नहीं की जायेगी.

मई माह से वेतन से कटने लगेगा प्रीमियम, तबादला होने पर रद्द हो जायेगा करार 

चक्रधरपुर पर्सनल विभाग की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार प्रीमियन की राशि रेलकर्मियों के वेतन से मई माह से कटनी शुरू हो जायेगी. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी वेतन से प्रीमियम की राशि कटौती होने पर उस माह तक प्लान के कवरेज दायरे में आयेंगे. वहीं चक्रधरपुर डिवीजन से तबादला होने पर रेलकर्मी को योजना से स्वत : अलग मान लिया जायेगा. एलआईजी टर्म प्लान के दायरे में आने वाले रेलकर्मी परिवार को मुखिया की मौत की स्थिति में मृत्यु प्रमाणपत्र जमा करने के 10 दिनों के भीतर प्लान के तहत नॉमिनी को राशि का भुगतान कर देगा. डीआरएम चक्रधरपुर द्वारा स्वीकृत इस प्लान का मुख्य लक्ष्य आपात स्थिति में मुखिया के किसी तरह के निधन के बाद परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचाना है.

Spread the love
CHAKRADHARPUR DIVISION indiajn railway LIC Group Term Insurance Plan Railway workers will get LIC term plan रेल का समाचार रेलवे की खबरें रेलवे समाचार
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleTATANAGAR : ओल्ड पेंशन के लिए लड़ी जा रही लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभाने का आह्वान
Next Article KHARAGPUR : मेचेदा रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज चालू, यात्रियों को मिली राहत
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group