Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे की मनमानी : करंट आरक्षण में फंसी वेटिंग, टिकट रद्द कराने वालों से कमाये 1230 करोड़
    रेल न्यूज

    रेलवे की मनमानी : करंट आरक्षण में फंसी वेटिंग, टिकट रद्द कराने वालों से कमाये 1230 करोड़

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 21, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • करंट आरक्षण की व्यवस्था के बाद वेटिंग अथवा आरएसी वालों को बर्थ मिलने के अवसर कम हो गये 

    Railway Earnings For Waiting Ticket Cancellation : भारतीय रेलवे की दोहरी मनमानी यात्रियों पर भारी पड़ रही है. इसका फायदा यात्रियों को कम जबकि नुकसान अधिक उठाना पड़ रहा है. हाल में ही यह बात सामने आयी कि रेलवे ने वेटिंग टिकटों को रद्द कराने के एवज में साल 2021 से जनवरी 2024 तक 1230 करोड़ रुपये की कमाई की है. जनवरी 2024 में यह कमाई 43 करोड़ रुपये की है. रेलवे के अपने नये नियम में टिकट कैंसिल कराने का शुल्क बढ़ा दिया है.

    रेलवे की इस दोहरी व्यवस्था को ठीक से समझना होगा. रेलवे के ट्रेन में चलने वाले टीटीई का मानना है कि जब से करंट आरक्षण की व्यवस्था शुरू की गयी है उनके पास वेटिंग अथवा आरएसी टिकट वालों को बर्थ देने के अवसर लगभग खत्म हो गये हैं. उनका कहना है कि जब आरक्षण कराया कोई यात्री नियत स्टेशन पर नहीं आता है तो अपने सिस्टम में वह उसे (NT यानी NOT TURNUP) अनुपस्थित करार देते हैं. एक बार सिस्टम में यह फिड करते ही अगले स्टेशन पर करंट आरक्षण में वह सीट खाली दिखायी देने लगती है और कोई यात्री ऑनलाइन उसका टिकट आरक्षित कर लेता है. इसकी जानकारी उन्हें उस समय नहीं हो पाती.

    टिकट निरीक्षक भी मानते है कि जब करंट की व्यवस्था लागू है तो प्रतीक्षा सूची की व्यवस्था का कोई हल निकाला जाना चाहिए. उनका कहना है कि एक बार ट्रेन का चार्ट बन जाने के बाद प्रतीक्षा सूची वालों के लिए ट्रेन में स्थान मिलना नामुमकीन हो जाता है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब रेलवे यह पता है तो लगभग सभी ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची में टिकट क्यों काटे जा रहे है? चार्ट बन जाने के बाद प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने पर राशि कटौती क्यों की जा रही है? यह नियम सिर्फ उन लोगों पर लागू होना चाहिए जो यात्रा नहीं करने के इरादे से टिकट कैंसिल कराते है.

    अब आते है रेलवे की कमाई पर तो एक RTI के जवाब में रेलवे की ओर से बताया गया है कि साल 2021 से लेकर जनवरी 2024 तक सिर्फ वेटिंग लिस्ट के ट्रेन टिकटों के कैंसिल होने से उसे 1230 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. अकेले सिर्फ जनवरी, 2024 के महीने में ट्रेन टिकटों के कैंसिल होने पर रेलवे को करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. RTI एक्टिविस्ट डॉ. विवेक पांडे (Dr Vivek Pandey) के RTI के जवाब में रेलवे ने यह आकड़ा बताया है.

    डॉ. विवेक पांडे ने रेलवे से जानना चाहा था कि रेलवे को साल 2023 में दिवाली के दौरान (5.11.2023 से लेकर 17.11.2023) वेटिंग ट्रेन टिकट कैंसिलेशन से कितनी कमाई हुई है. रेलवे ने बताया कि इस अवधि के दौरान वेटिंग लिस्ट वाले ट्रेन टिकट के कैंसिलेशन से रेलवे की करीब 10.37 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. वहीं तत्काल वेटिंग लिस्ट वाले टिकटों के कैंसिलेशन पर करीब 2.91 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

    Indian Railways TICKET CANCELLATION TRAIN TICKET TRAIN TICKET RULES
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSER/GM ने खड़गपुर में नाटक प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया सम्मानित
    Next Article TRAIN STOPAGE : पोसैता में 22 मार्च से रुकेंगी इस्पात समेत चार जोड़ी ट्रेनें
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Latest Posts

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group