- आश्वासन पर मिला आश्वासन लेकिन नहीं बनाया गया नाईट में फेल्योर रेक्टिफिकेशन गैंग
- रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस, रोस्टर ड्यूटी निर्धारित करने की IRSTMU ने रखी है मांग
NEWS DELHI. भारतीय रेलवे के संकेत एवम दूरसंचार विभाग के कर्मचारी 14 मार्च, 2024 का दिन काला दिवस के रूप में मनायेंगे. इस मौके पर उपवास के साथ सामूहिक एकता प्रदर्शित करते हुए रेलकर्मी मौन रखेंगे. इंडियन रेलवे सिगनल एंड टेलीकॉम मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार एवं महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश के आह्वान पर देशव्यापी स्तर पर यह निर्णय लिया गया है.

नवीन कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, IRSTMU
इंडियन रेलवे सिगनल एंड टेलीकॉम मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने इसकी प्रधानमंत्री, रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड को पहले ही दे दी थी. सिग्नल एवं टेलिकॉम कर्मचारी दिन में अपनी ड्यूटी करने के बाद भी यदि रात में कोई फेल्योर हो जाता है तो उसे रात में भी जाना पड़ता है उसकी ड्यूटी का कोई समय सीमा निर्धारित नहीं किया गया है. जिससे कर्मचारी मानसिक तनाव में रहते हैं और पिछले लगभग एक माह में नौ कर्मचारी रन ओवर या रोड एक्सिडेंट या अत्यधिक तनाव के कारण काल के गाल में समा चुके हैं.
IRSTMU की मांग है की नाईट में फेल्योर रेक्टिफिकेशन गैंग की व्यवस्था की जाए. रोस्टर ड्यूटी निर्धारित किया जाये. रिस्क एवं हार्डसिप अलाउंस सिग्नल एवम् दूरसंचार विभाग के कर्मियों को भुगतान किया जाए. सभी रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए. ये सारी मांगे रेल प्रशासन के समक्ष उठाई गई है लेकिन अभी तक रेल प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गयी. इसके बाद यूनियन ने 14 मार्च, 2024 को काला दिवस मनाने का फैसला लिया है. यूनियन नेताओं ने कहा कि काला दिवस पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से बिना रेल कार्य में बाधा उत्पन्न किए मनाया जायेगा.
IRSTMU के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश का सहयोगियों के नाम संदेश
जय S&T साथियों ! रेलवे बोर्ड ने 14 मार्च, 2024 को “इंडियन रेलवे सिग्नल एवं टेलिकॉम मेंटेनर्स यूनियन” (IRSTMU) द्वारा शांति पूर्वक काला दिवस मनाने के बाबत दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अतः आप सभी साथियों से निवेदन है कि दिनांक 14 मार्च, 2024 को शांति पूर्वक काला दिवस मनाए. किसी भी प्रकार से रेलवे को नुक्सान नहीं पहुंचाना है. शांति पूर्वक उपवास करना है और रेलवे तथा भारत सरकार को अपनी सेवाएं बिना किसी बाधा के देना है. जो व्यक्ति बीमार हो या उपवास करने में असमर्थ हो कृपया उनसे निवेदन है कि उपवास ना करें. शांति पूर्वक उपवास करते हुए काला दिवस मनाने के अनुरोध के साथ आपका सेवक साथी
आलोक चंद्र प्रकाश
संस्थापक एवं महासचिव
IRSTMU
- चलती ट्रेन से जिंदगी-मौत के बीच लटका यात्री, रेलकर्मी महेश परमार की दौड़कर बचाई जान! - September 1, 2026
- ओडिशा : दो लोको पायलटों (Loco pilots) में खूनी संघर्ष, एक की मौत-दूसरा गंभीर, बंद कमरे में लहूलुहान मिले दोनों - September 1, 2026
- दिल्ली से पटना 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचाने की तैयारी, 1000 KM की दूरी पर दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’! - September 1, 2026