Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

गोरखपुर स्टेशन पर इंजीनियर यात्री को पीट रहे थे टीटीई, एफआइआर भी कराया

Gorakhpur. गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन पर कई टीटीई ने मिलकर एक यात्री की पिटाई कर दी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेल पुलिस ने TTE पर कार्रवाई करने की जगह मार खाने वाले यात्री को ही गिरफ्तार कर लिया है. टिकट निरीक्षक ने रेल थाने में यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. यात्री को ही पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है. गिरफ्तार यात्री अंसारी अली आवास विकास निगम, बस्ती में जूनियर इंजीनियर है. वह लखनऊ जा रहे थे. आरोप है कि वह जनरल टिकट पर एसी कोच में यात्रा कर रहे थे. टिकट बनाने को लेकर उनका टीटीई से विवाद हो गया था.

घायल इंजीनियर

घटना गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफाॅर्म  नंबर 8 की है. यहां कई टीटीई मिलकर एक यात्री की धुनाई कर रहे थे. 6 अप्रैल की शाम 5 बजकर 42 मिनट का यह वीडियो बताया जा रहा है. कुशीनगर एक्‍सप्रेस प्‍लेटफार्म नंबर 8 से एलटीटी जाने के लिए खड़ी है. इसी के सामने यात्री को टीटीई मारते हुए दिख रहे हैं. इसी दौरान किसी यात्री ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया जिसे वायरल कर दिया गया.

वीडियो में देखियों टीटीई की मर्दानगी 

अंसारी अली लखनऊ जाने के लिए कुशीनगर एक्‍सप्रेस में जनरल टिकट लेकर सवार हुए थे. उन्होंने कम उम्र के टीटीई को टिकट बनाने के लिए कहा. टीटीई की उम्र कम होने और स्वयं पश्चिम का निवासी होने के कारण उनके मुंह से स्वाभाविक रूप से तुम निकल गया और इसी बात पर टीटीई से बहस हो गयी. टीटीई ने उन्हें धक्का दिया और जबाव में उन्होंने भी हाथ से धक्‍का दे दिया. इससे टीटीई को चोट लग गयी. इसके बाद कई टीटीई सहयोगी के समर्थन में आ गये और यात्री की धुनाई की.

बात यहीं तक होती तो ठीक लेकिन इसके बाद टीटीई ने ही जीआरपी में जाकर मामला भी दर्ज करा दिया. जीआरपी इंस्‍पेक्‍टर के मुताबिक गिरफ्तार जेई बस्‍ती में आवास विकास निगम में तैनात हैं. उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...