गोरखपुर. पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल द्वारा 14 मार्च को महाप्रबंधक कार्यालय में पूर्वोत्तर रेलवे के विद्युत विभाग द्वारा मुद्रित ‘विद्युत लोकोमोटिव दोष निवारण निर्देशिका एवं परिचालन संबंधी अनुदेश’ पुस्तिका का विमोचन किया गया. पूर्वोत्तर रेलवे पर गाड़ियों के संचलन में विद्युत लोकोमोटिव का प्रयोग हो रहा है, ऐसे में विद्युत लोकोमोटिव के संचालन में आने वाली कठिनाईयों एवं दोषों को दूर करने के उद्देश्य से पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर ने इस पुस्तिका द्वारा विद्युत विभाग के रेलकर्मियों को प्रशिक्षित एवं शिक्षित करने का सराहनीय प्रयास किया है. इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता नईमुल हक, मुख्य विद्युत् अभियंता/मुख्यालय वी. पी. एन. तिवारी, पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य इद्रीश अली एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026















































































