Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ ने खड़गपुर कारखाना में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

KHARAGPUR : दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ की खड़गपुर कारखाना की ईकाई ने खड़गपुर कारखाना के डीजल पीओएच कर्मशाला में कार्यरत महिला सहकर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस international wemens day के अवसर पर मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया।
साथ ही डीजल अनुभाग में कार्यरत कांट्रेक्ट महिला लेबर को साड़ी वितरित कर सम्मानित किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के जोनल उपाध्यक्ष मनीष चंद्र झा, खड़गपुर कारखाना इकाई के कारखाना सचिव पी. के. कुंडु, संगठन मंत्री कौशिक सरकार,खजांची राजेश चौधरी, शाखा अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सहायक सचिव प्रकाश रंजन, लोकेश्वर राव तिरूपुराना, सहायक सचिव प्रकाश रंजन, उमा शंकर प्रसाद, नाइजल नाग, अशोक कुमार, रुपेश कुमार झा आदि उपस्थित थे। इसके अलावा सम्मानित अतिथियों में राजभाषा अनुभाग के वेद प्रकाश मिश्र, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एन एस मिश्रा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एस. डी. मंडल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर बैजयंती माला साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कौशिक सरकार ने किया।

इस अवसर पर वेद प्रकाश मिश्र ने “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” के श्लोकों द्वारा नारी महत्ता के बारे मे बताया। बैजयंती माला साहू ने नारी के धैर्य की सराहना की।

महिला दिवस कार्यक्रम में आयोजित महिलाएं

इस अवसर पर कारखाना सचिव पी. के. कुंडु ने महिला सहकर्मियों को बधाई दी तथा उनके अच्छे स्वास्थय की कामना की। जोनल उपाध्यक्ष मनीष चंद्र झा ने कहा कि नारी समाज का मजबूत स्तंभ है, बिना नारी के समाज अधूरा है। इसलिए नारी का सम्मान करना प्रत्येक पुरूष का कर्तव्य है। मां, बहन, पत्नी, बेटी, दोस्त या सहकर्मी के रूप में नारी का योगदान अतुलनीय और महत्वपूर्ण है। दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के लिए मातृशक्ति सर्वदा पूजनीय रहा है।

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...