गोरखपुर. पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने बीटेक में पढ़ाई कर रहे ग्रुप ‘डी’ कर्मचारी के आश्रितों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया है. गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब में संगठन की 15 फरवरी को आयोजित सभा में अध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल ने संगठन की ओर से आयोजित ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया. अध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल ने बच्चों को अपनी पढ़ाई मन से करने और उसे नियमित करने की सीख्र दी. इस मौके पर रेल कर्मचारी के आश्रित सुधाकर चैहान पुत्र रामविलास चैहान खलासी, विजय कुमार शर्मा पुत्र राम सुरेश हेल्पर तथा प्रमोद कुमार निषाद पुत्र रामचंद्र खलासी को संगठन की ओर से आर्थिक सहायता दी गयी. इस मौके पर सभी सदस्याएं, अधिकारी, कर्मचारी एवं पुरस्कृत तथा सहायता प्राप्त बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे. सभा का संचालन कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता अग्रवाल ने किया.
Previous Articleडीआरएम तय करेंगे स्टेशनों पर शौचालय का शुल्क लगे या नहीं
Next Article एक मार्च से ट्रेनों पर नहीं लगाए जाएंगे आरक्षण चार्ट
Railhunt News Desk
देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।


