Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

संरक्षित रेल संचालन हेतु सिग्नल लोकेशन पुस्तिका का विमोचन

prayagraj. मंडल रेल प्रबंधक झांसी आशुतोष द्वारा मंगलवार, 1 नवंबर 2022 को रनिंग स्टाफ के लिए सिग्नल लोकेशन पुस्तिका (Signal Location Book)  का विमोचन किया गया. उक्त पुस्तक का उद्देश्य कोहरे के मौसम में संरक्षित रेल संचालन हेतु लोको पायलट को पुस्तक के माध्यम से सिग्नल लोकेट करने में सुविधा प्रदान कराना है. यह पुस्तिका कोहरे के मौसम में दृश्यता बाधित होने की स्थिति में लोको पायलट्स को सिग्नल आने के पहले ही, सिग्नल पोस्ट के लोकेशन की सटीक जानकारी प्रदान करती है जिससे कोहरा होने के बावजूद भी लोको पायलट को सिग्नल आने का करीबी अंदाजा लग जाता है.

पुस्तक में खम्बा संख्या के साथ-साथ किलोमीटर संख्या आदि महत्वपूर्ण जानकारी इंगित होती है. तदनुसार सिग्नल की लोकेशन स्पष्ट हो जाती है, जिसकी मदद से लोको पायलट गाड़ी की गति भी नियंत्रित कर लेता है. पुस्तक विमोचन के अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अतुल कनौजिया, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) विवेक मिश्र, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बी के चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) अशोक प्रिय गौतम आदि उपस्थित रहे.

#SignalLocationBookreleased

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...