KHARAGPUR. खड़गपुर रेलवे स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म संख्या तीन पर सोमवार 19 सितंबर 2022 को मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक गरीयान मृणाल ने एसी पेड लाउंज (AC paid lounge) का उद्घाटन किया. Kharagpur railway station पर मिलने वाली इस सुविधा के लिए यात्रियों को भुगतान करना होगा. अधिकारियों ने बताया कि लाउंज के अंदर यात्रियों के लिए खानपान इकाई भी उपलब्ध है. यहां इंतजार करने वाले यात्रियों को प्रति एक घंटे के लिए 20 रुपये का भुगतान करना होगा. यह शुल्क बच्चे के लिए 15 / – रुपये होगा.

AC paid lounge का निरीक्षण करते अधिकारी व अन्य लोग
एसी पेड लाउंज में यात्रियों को बेहतर आराम और सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है. इसका संचालन निजी पार्टी करेगी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में एसी पेन लाउंज में अन्य सुविधाएं भी यात्रियों को उपलब्ध करायी जायेंगी. डीसीएम ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में स्टेशन परिसर में यात्री सुविधा में बढ़ोत्तरी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. आने वाले दिनों में परिसेवा और बेहतर करने का लक्ष्य है.

AC paid lounge
# AC paid lounge # Kharagpur station #Indian railway # south eastern railway # passanger service
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































