Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » भोपाल मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक में तीन घंटे चला यात्री सुविधाओं पर मंथन
    बोर्ड/जोन

    भोपाल मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक में तीन घंटे चला यात्री सुविधाओं पर मंथन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 31, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भोपाल. पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल पर वर्ष 2022-23 के लिए गठित मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की प्रथम बैठक का आयोजन मंगलवार, 30 अगस्त 2022 को मंडल कार्यालय, हबीबगंज में किया गया. बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने की. बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई.

    अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि भोपाल एवं बीना स्टेशन को पुर्नविकसित किए जाने हेतु नामित किया गया है. भोपाल स्टेशन पर नये स्टेशन भवन एवं निशातपुरा टर्मिनल स्टेशन का कार्य तेज गति से किया जा रहा है. इसके पूर्ण होने पर रेलयात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी. यात्रियों की सुरक्षा के लिये मंडल के 5 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं.

    डीआरएम श्री बंदोपाध्याय ने आगे कहा कि 6 जोड़ी नई गाड़ियॉं, 9 जोड़ी विशेष नई गाड़ियॉं, इस वर्ष 14 गाड़ियों में स्थाई/अस्थाई तौर पर कोच, 6 स्टेशनों 16 लिफ्ट (भोपाल-5, इटारसी-4, गुना-1, नर्मदानगर-2, विदिशा-2, बीना-2) तथा भोपाल, बीना एवं इटारसी स्टेशन पर 2-2 एस्केलेटर, भोपाल मंडल के 65 स्टेशनों पर दिव्यांगजनों के लिए शौचालय का निर्माण एवं 8 स्टेशनों पर कोच गाइडेंस प्रणाली की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

    भोपाल एवं बीना स्टेशन को पुर्नविकसित किए जाने हेतु नामित किया गया है. भोपाल स्टेशन पर नये स्टेशन भवन एवं निशातपुरा टर्मिनल स्टेशन का कार्य तेज गति से किया जा रहा है. इसके पूर्ण होने पर रेलयात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी. यात्रियों की सुरक्षा के लिये मंडल के 5 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. –सौरभ बंद्योपाध्याय, डीआरएम/भोपाल

    उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 पर कवर ओवर शेड का विस्तार एवं प्लेटफार्म सतह में सुधार का कार्य, भोपाल स्टेशन के पूर्व दिशा में दो पहिया वाहनों की पार्किंग के सरफेस में सुधार कार्य, संत हिरदाराम नगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1/2 पर कवर ओवर शेड के विस्तार का कार्य, संत हिरदाराम नगर एवं हरदा स्टेशनों पर कोच गाईडेंस प्रणाली एवं डिजिटल डिस्पले बोर्ड का कार्य, गुना स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2/3 पर कवर ओवर शेड के विस्तार का कार्य, बीना स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज के स्पैन बदलने का कार्य, बीना स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6/3 के विस्तार का कार्य, इटारसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6/7 पर कवर ओवर शेड के विस्तार का कार्य, होशंगाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1/2 पर कवर ओवर शेड के विस्तार का कार्य, गंजबासोदा स्टेशन पर कवर ओवर शेड के विस्तार का कार्य, ब्यावरा-राजगढ़, मथेला, बरखेड़ा, मिसरोद स्टेशनों पर प्रथम फुट ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य, विदिशा स्टेशन के द्वितीय प्रवेश की ओर विकास का कार्य, अशोकनगर एवं शिवपुरी स्टेशनों पर भवन, पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया, आदि के पुर्ननिर्माण एवं विकास का कार्य, भोपाल, रानी कमलापति, अशोकनगर, गुना एवं शिवपुरी स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का कार्य, महुगढ़ा स्टेशन पर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत पैदल ऊपरी पुल के निर्माण का कार्य, इटारसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1/2 पर कोचों में पानी भरने हेतु त्वरित जल भराव प्रणाली का कार्य एवं बीना स्टेशन के प्लेटफॉर्मो पर कोचों में पानी भरने हेतु त्वरित जल भराव प्रणाली का कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं.

    Bhopal Divisional Rail User Advisory Committee meeting

    समिति की सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती प्रियंका दीक्षित ने पावर पाइंट के माध्यम से मंडल की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं, ढ़ांचागत विकास कार्यों एवं मंडल में चल रहे यात्री सुविधाओं के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी बैठक में उपस्थित सदस्यों को दी. बैठक में उपस्थित सदस्यों में से विष्णु अग्रवाल ने गुना-ग्वालियर रेलखंड के दोहरीकरण एवं मेमू ट्रेन चलाने, डॉ. राजीव अग्रवाल ने बावड़ियां कलां अंडर ब्रिज को शीघ पूर्ण करने तथा रानी कमलापति स्टेशन पर बैटरी चलित गाड़ियों की संख्या बढ़ाने, कमलेश सेन ने भोपाल स्टेशन से राज्यरानी एवं विंध्याचल एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन करने तथा झॉंसी-इटारसी पैसेंजेर को पुनः चलाने एवं सुनील आचार्य (श्रीवास्तव) ने बीना-गुना क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन कही जाने वाली गाड़ी संख्या 51607/08, 51609/10 पैसेंजर की सेवा बहाल करने तथा नागदा-बीना पैसेंजर को पुराने समय से चलाने आदि सुझाव दिया.

    बैठक में 5 सदस्यों ने भाग लिया. इस बैठक में सुनील आचार्य (श्रीवास्तव) को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति, पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर के लिए चयन किया गया. बैठक के प्रांरभ में उपस्थित सदस्यों का पौधा देकर स्वागत किया गया. बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक-.. अरुण कुमार शर्मा एवं आभार प्रदर्शन जनसंपर्क अधिकारी सूबेदार ने किया. इस बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा/परिचालन) योगेश कुमार सक्सेना, अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडमिन/सर्विस) श्रीमती रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) ए.के.तोमर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विवेक कुमार, वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (संकेत) राव अभिषेक सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) अजय कुमार माथुर एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त दिग्विजिय सिंह एवं थाना प्रभारी (जीआरपी) दिनेश सिंह चौहान उपस्थित थे.

    प्रेस विज्ञप्ति

    #DRUCC #BhopalDivision #DRMBPL #WestCentralRailway

    BhopalDivision DRMBPL drucc WestCentralRailway
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleराउरकेला आरपीएफ प्रभारी के स्पेशल के कारनामों की जांच करने पहुंची आईवीजी टीम, आरोपियों ने ही की जमकर आवभगत
    Next Article नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 दिनों से ड्यूटी दे रहे थे 11 फर्जी टीसी, अधिकारियों को नहीं चला पता
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group