Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के लिए किया स्टार्टअप का शुभारंभ, कहा – यह बेहतर अवसर

नई दिल्ली. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे के लिए स्टार्टअप का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह प्लेटफार्म रेलवे से जुडने का अच्छा अवसर होगा. कार्यक्रम के प्रथम चरण के लिए रेलवे के विभिन्न मंडलों, क्षेत्रीय कार्यालयों, जोनों से प्राप्त 100 से अधिक समस्या विवरणों में से 11 समस्या विवरण जैसे रेल फ्रैक्चर, हेडवे कमी आदि को लिया गया है. भारतीय रेलवे ने परिचालन चुनौतियों- हेड-वे में सुधार, ट्रैक स्वच्छता, फ्रैक्चर रेल की पहचान आदि से निपटने के लिए स्टार्टअप से नवाचार (इनोवेशन) नीति जारी की है. इसके तहत इनोवेशन पोर्टल लांच किया गया है.

रेल मंत्री ने स्टार्टअप से इसका उपयोग करने की अपील की है. 50 प्रतिशत पूंजी अनुदान, बाजार, पैमाने और पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में भारतीय रेलवे से समर्थन किया. रेलवे के आंशिक अनुदान देगी. यह नीति बहुत बडे और अप्रयुक्त स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की भागीदारी के माध्यम से संचालन, रखरखाव और बुनियादी ढांचे के निर्माण के क्षेत्र में दक्षता लाएगी. रेलवे में अलग-अलग तकनीकि को अपग्रेड करने के लिए और नए व्यवस्थएं लाने के बारे में बताता है. मई माह में क्षेत्रीय इकाइयों को समस्याए क्षेत्र उपलबध कराने के लिए कहा गया था. अब तक 160 समस्या विवरण प्राप्त हो चुके हैं.

लान्च किया गया वेबसाइटwww.innovation.indianrailways.gov.in

शुरूआती दौर में रेलवे ने नई नवाचार नीति के माध्यम से से निपटने के लिए 11 समस्याओं के विवरण की पहचान की गई है, जिसमें समस्याएं इस प्रकार से है- टूटी हुई रेल जांच प्रणाली, रेल तनाव निगरानी प्रणाली, भारतीय रेलवे के साथ इंटरआपरेबल उपनगरीय खंड के लिए हेडवे सुधार प्राणाली राष्ट्रीय एटीपी प्रणली, ट्रैक निरीक्षण गतिविधियों का स्वचालन, हैवी हॉल फ्रेट वैगनों के लिए बेहतर इलास्टोमेरिक पैड का डिजाइन, 3-फेज इलेक्ट्रिक इंजनों के ट्रैक्शन मोटर्स के लिए ऑनलाइन कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम का विकास, नमक जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए हल्के वैगन, यात्री सेवाओं में सुधार के लिए डिजिटल डेटा का उपयोग करके विश्लेषणात्मक उपकरण का विकास, ट्रैक सफाई मशीन, प्रशिक्षण के बाट के संशोधन और स्वयं सेवा पुनश्चर्या पाठयक्रमों के लिए ऐप, पुल निरीक्षण के लिए रिमोट सेंसिंग, जियोमैटिक्स और जीआईएस का उपयोग.

प्रथम चरण में 11 जरूरतों को किया गया शामिल

1. ब्रोकेन रेल डिटेक्शन सिस्टम

2. रेल स्ट्रेस मानिटरिंग सिस्टम

3. उपनगरीय खंडों के लिए हेड-वे इम्प्रूवमेंट सिस्टम

4. ट्रैक निरीक्षण गतिविधियों के लिए आटोमेशन

5. भारी माल की ढुलाई के लिए वैगन के लिए सुपिरियर इलास्टोमेरिक पैड की डिजाइन

6. तीन फेज के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के टैक्शन मोटर के लिए आनलाइन कंडीशन मानिटरिंग सिस्टम का विकास

7. नमक जैसी सामग्री की ढुलाई के लिए हल्के वजन के वैगन

8. यात्री सेवाओं में सुधार के लिए डिजिटल डेटा का उपयोग

9. ट्रैक क्लीनिंग मशीन

10. पोस्ट ट्रेनिंग रिवीजन एवं सेल्फ सर्विस रिफ्रेशर कोर्स के लिए एप

11. पुल निरीक्षण के लिए रिमोट सेंसिंग जियोमेटिक्स एवं जीआइएस का उपयोग

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...