Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

बांबे हाई कोर्ट ने कहा- ट्रेन से गिरकर घायल होने वाले को मिलना चाहिए मुआवजा

मुंबई.  बांबे हाई कोर्ट ने दैनिक यात्रियों के हित में अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति खचाखच भरी ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान गिरकर घायल हो जाता है तो यह प्रतिकूल घटना के दायरे में आएगा. ऐसे मामलों में रेलवे को मुआवजा देना चाहिए. पश्चिम रेलवे ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मामला रेलवे अधिनियम की धारा 124 (ए) के प्राविधानों के तहत नहीं आता, जिसमें कहा गया है कि अप्रिय घटनाओं के मामलों में मुआवजा देना होगा। रेलवे ने कहा कि याचिकाकर्ता नितिन हुंडीवाला ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की.

न्यायमूर्ति डांगरे ने रेलवे के इस तर्क को मानने से इन्कार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह मामला अधिनियम की धारा 124 (ए) के तहत ‘अप्रिय घटना’ के दायरे में आता है. याचिकाकर्ता ने दावा किया कि दुर्घटना से वह आज तक परेशान हैं. पश्चिम रेलवे से मुआवजे में 4 लाख रुपये की मांग करने वाली हुंडीवाला की प्रारंभिक मांग को रेलवे दावा न्यायाधिकरण (आरसीटी) ने जुलाई 2013 में इस आधार पर ठुकरा दिया था कि उन्‍होंने एक चलती हुई लोकल ट्रेन में चढ़ने के लिए एक “नासमझ और आपराधिक कृत्य” का सहारा लिया था.

मुंबई लोकल ट्रेन के संदर्भ न्यायमूर्ति भारती डांगरे की एकल पीठ ने पश्चिमी रेलवे को 75 वर्षीय एक बुजुर्ग को तीन लाख रुपये हर्जाने के तौर पर देने के निर्देश दिए. वे खचाखच भरी एक लोकल ट्रेन से गिर गए थे और उनके पैरों में चोट आई थी.

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...