Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

खड़गपुर : नई ट्राली बैग नीति के खिलाफ रेलवे गार्ड का प्रदर्शन, लाइन बॉक्स की मांग

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर : रेलवे की नई ट्राली बैग नीति के खिलाफ शुक्रवार को मंडल मुख्यालय खड़गपुर में रेलवे गार्ड ने धरना – प्रदर्शन किया . आल इंडिया गार्डस काउंसिल के बैनर तले किए गए इस धरना – प्रदर्शन में ट्राली बैग की जगह मौजूदा लाइन बॉक्स व्यवस्था को कायम रखने की मांग की गई .

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के निकट स्थित क्रीव लॉबी के प्रवेश द्वार पर आयोजित इस धरने में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे , जिनमें गार्डस काउंसिल के क्षेत्रीय सचिव डी. मित्रा , जोनल सांगठनिक सचिव जी.पी. यादव , मंडल सचिव राम नरेश , शाखा सचिव गणेश कुमार व गोपाल कुमार , एसइआरएमसी के एस . एस.अधिकारी , एसइआरएमयू के पी.के . पाल व अभिजीत घोषाल , डीपीआरएमएस के ए. के . दुबे , आरआरईए के एन .आर . पात्र तथा एआईएलआरएसए के विप्लव दासगुप्ता प्रमुख रहे .

क्रमवार अनवरत कार्यक्रम के तहत धरने के बाद रेल महकमे के विभिन्न कार्यालयों में स्मार पत्र जमा कराया गया .मांगें न माने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई .संगठन की ओर से कहा गया कि लाइन बॉक्स के स्थान पर ट्राली बैग दिए जाने से रेलवे गार्डस की कार्यकुशलता प्रभावित होगी . इसलिए वर्तमान व्यवस्था को बहाल रखा जाए .

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...