Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » टाटानगर को मिली सौगात : अब जाम के कारण नहीं छूटेगी ट्रेन, टिकट लेकर सीधे प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगे यात्री
    बोर्ड/जोन

    टाटानगर को मिली सौगात : अब जाम के कारण नहीं छूटेगी ट्रेन, टिकट लेकर सीधे प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगे यात्री

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 26, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • बर्मामाइंस की ओर से सेकेंड इंट्री गेट का हुआ उदघाटन, 4.2 करोड़ की लागत से बना है एफओबी
    • शहर की आधी आबादी को मिलेगी राहत, डीआरएम ने कहा-यात्री सुविधा बढ़ाने पर रहेगा फोकस

    जमशेदपुर से चरणजीत सिंह

    टाटानगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकडने और बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए शनिवार का दिन खास रहा. वर्षों से लंबित टाटानगर स्टेशन को जोड़ने वाले बर्मामाइंस सेकेंड इंट्री गेट की शुरुआत कर दी गई है. अब यात्री बर्मामाइंस स्टेशन बिल्डिंग से टिकट लेकर सीधे संबंधित प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगे. उन्हें ट्रेन के पकड़ने के लिए रेलवे ओवरब्रिज के घुमाव रास्ते व जाम दोनों से ही मुक्ति मिलेगी. शहर की आधी आबादी को इसका लाभ होगा.

    चक्रधरपुर डीआरएम विजय कुमार साहू

    अभी यहां एक पीआरएस, दो यूटीएस काउंटर खोले गए हैं. उदघाटन के मौके पर डीआरएम विजय कुमार साहू ने पत्रकारों को बताया कि सेकेंड इंट्री गेट विधिवत रुप से यात्रियों के लिए चालू कर दिया गया है. बिल्डिंग को जोड़ने के लिए एफओबी बनाया गया है. इसमें करीब 4.2 करोड़ की लागत आई है. उन्होंने बताया कि सेकेंड बिल्डिंग में अब यात्री सुविधा बढ़ाने का रेलवे का पूरा फोकस रहेगा. स्टेशन बिल्डिंग के प्रथम तल्ले में वेटिंग हॉल का निर्माण कराया जाएगा. साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए बर्मामाइंस भवन में चेयर भी लगाए जाएंगे. रेलवे पार्किंग को भी सुंदर बनाया जा रहा है.

    जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्वी सिंहभूम के विधायक सरयू राय व जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने डीआरएम विजय कुमार साहू के साथ संयुक्त रूप से बर्मामाइंस सेकेंड इंट्री गेट का उदघाटन किया. इस मौके पर सीनियर डीसीएम मनीष पाठक, सीनियर डीईएन (को-ऑर्डिनेशन) आरके मीणा, सीनियर डीईएन (ईस्ट) आशुतोष आनंद, आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ओंकार सिंह, सीनियर वाणिज्य निरीक्षक अंजनी कुमार राय समेत स्थानीय अधिकारी व भाजपाई उपस्थित थे. बर्मामाइंस स्टेशन बिल्डिंग परिसर में उदघाटन कार्यक्रम को लेकर मंच बनाया गया था, जहां जन प्रतिनिधियों व रेलवे अधिकारियों ने भविष्य की योजनाओं को साझा किया.

    एसएसई ने तैयार किया सुंदर सेल्फी प्वाइंट, लगा रहा चार चांद 

    बर्मामाइंस स्टेशन भवन के मुख्य द्वार के सामने एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है. इसको इंजन का मॉडल दिया गया है. इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वेस्ट) आरके सिंह ने इसे खुद तैयार किया है, जो यहां आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र साबित होगा.

    रेल मंडल का सबसे लंबा एफओबी

    एक नंबर प्लेटफार्म से बर्मामाइंस स्टेशन भवन को जोडऩे के लिए 4.2 करोड़ की लागत से एफओबी निर्माण किया गया है. इसकी लंबाई 205 मीटर तथा चौड़ाई 4 मीटर है. बताया जाता है कि चक्रधरपुर रेल मंडल में यह पहला एफओबी है जिसकी लंबाई सबसे ज्यादा है.

    एफओबी में लगेगा एस्कालेटर व लिफ्ट

    एफओबी में एक नंबर प्लेटफार्म पर एस्कालेटर लगाया जाएगा. इसकी प्रक्रिया पूरी हो गई है. वहीं, दो-तीन प्लेटफार्म पर लिफ्ट लगाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है. जल्द ही यह कार्य शुरु हो जाएगा.

    टाटानगर स्टेशन में बन रहा तीसरा एफओबी

    टाटानगर रेलवे स्टेशन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीसरा एफओबी खडग़पुर छोर की ओर बनाया जा रहा है. उसके पूर्ण होने से टाटानगर में तीन एफओबी हो जाएंगे. इससे एफओबी पर ट्रेन आने पर कम बोझ पड़ेगा.

    हटाये गए सब्जी विक्रेता

    बर्मामाइंस स्टेशन भवन के सामने सब्जी बाजार सजता था. उदघाटन के पूर्व उन्हें हटा दिया गया है. अब उनके बैठने को लेकर जिच होने की संभावना बनी हुई है. रेलवे ओवरब्रिज पर पुन: सब्जी बाजार लगना शुरु हो गया है, जो कि हर दिन जाम का कारण बन रहा है. इसके अलावा स्टेशन के आसपास की दुकानों को हटाए जाने का खौफ भी दुकानदारों में बना हुआ है. टेंपो स्टैंड भी चालक ओवरब्रिज के दूसरी छोर पर ले गए हैं.

    ckp division Inauguration of Second Entry Gate in Tatanagar MP VIDUT WARAN MAHTO SOUTH EASTERN RAILWAY
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleदक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक एके अग्रवाल ने पलक्कड़ जंक्शन का निरीक्षण किया
    Next Article हावड़ा : मुंबई मेल के रैक के नीचे आकर रेल अधिकारी ने की खुदकशी, सीनियर डीइइ (जी) पर उत्पीड़न का आरोप
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    गपशप

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group