Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

एक वादा…

हाँ ! एक वादा था
कुछ वासंतिक रंगों से …
देखूंगी
ताउम्र उन्हें
अपने आँखों में …
हाँ !
उन मचलते
रंगों से
छिड़क से जैसे जाते हैं …
चटख लाल सेमलों
दहकते पलाशों
और
लाल गुलमोहरों
के दरख्तों पर …

वादा था!
ढूंढूंगी
जहाँ रहूँ …

ऐ वसंत!
आते रहना तुम
छिड़क जाना
अपना वह रंग
पतझड़ के बाद
इन बेरंग से होते
दरख्तों में …
एक वादा
तुमने भी तो
किया था न
पतझड़ से …

-अपर्णा विश्वनाथ

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...