Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

ट्रेनों का नंबर व सिस्टम अपडेट करने का काम शुरू, रात 11.30 से सुबह 5.30 तक बंद रहेगा सर्वर

नई दिल्ली. रेलमंत्री की पहल पर कोरोना काल से चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों की जगह रेगुलर ट्रेनों का चलाने की कवायद शुरू हो गयी है. इस क्रम में रेलवे ने 15 तारीख से कई मार्गों पर ट्रेनों का नंबर बदलने का आदेश जारी कर दिया है. अलग-अलग जोनल मुख्यालय से इसके लिए आदेश जारी किये गये है.

वहीं रेलवे ने सिस्टम अपडेट करने के लिए रात 11.30 से लेकर सुबह 5.30 बजे तक सर्वर को बंद करने की घोषणा की है. यह प्रक्रिया शुरू हो गयी है. रात 11.30 बजे के बाद ट्रेनों के पीआरएस से जुड़ी जानकारी अब आईआरसीटीसी अथवा किसी साइट पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है. हालांकि ट्रेनों के परिचालन की सुविध यात्रियों को विभिन्न एप और साइट पर पूर्व की तरह 24 घंटे उपलब्ध है.

ऐसा माना जा रहा है इस प्रक्रिया में रेलवे को छह दिन का समय लगेगा और तब तक रात के समय पीआरएस सेवाएं ठप रहेंगी. यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) बंद रहने से यात्रियों को कुछ परेशानी हो सकती है. यह प्रक्रिया हर दिन 6 घंटे के लिए चलेगी.

रेलवे अपडेशन की इस प्रक्रिया में ट्रेनों के नंबर को अपडेट करने के साथ ही अपने सिस्टम को भी अपडेट करेगा. 14 और 15 नवंबर की मध्यरात्रि से शुरू होकर यह प्रक्रिया 20 और 21 नवंबर तक चलेगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...