Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

कमियों को करें दूर, परिसेवा को दें प्राथमिकता

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

रेल महकमे में कमियों को दूर करना जितना जरुरी है , उतना ही महत्वपूर्ण परिसेवा की गुणवत्ता में सुधार है . विभागीय अधिकारियों को यह बात गांठ बांध लेनी चाहिए. दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर मंडल के दौरे पर आए यात्री सेवा समिति के सदस्यों ने मातहतों को काफी कुछ यही संदेश देने की कोशिश की.

बालासोर, दीघा, शालीमार और दीघा स्टेशन समेत खड़गपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए समिति के सदस्यों में जे. एल. नागवानी, बेबी चुंकी , शिवराज गाडगे , तथा सुरामा पाढि ने इस क्रम में कई महत्वपूर्ण बिंदु रेखांकित किए. उन्होंने विभिन्न स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया , जिसमें पे एंड यूज टॉयलट्स , बुकिंग काउंटर्स , विश्राम गृह , प्रतीक्षालय , एसी पेड लाउंज तथा खान पान केंद्र प्रमुख रहे.

इस बाबत उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए. सदस्यों ने मंडल रेल प्रबंधक मनोरंजन प्रधान व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की. इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार समेत तमाम उच्चाधिकारी उपस्थित रहे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...