Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » उत्तर प्रदेश में छः वर्षों में रेलवे की आधारभूत संरचना पर 10,600 करोड़ का निवेश : पीयूष गोयल
देश-दुनिया

उत्तर प्रदेश में छः वर्षों में रेलवे की आधारभूत संरचना पर 10,600 करोड़ का निवेश : पीयूष गोयल

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 5, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम हुआ सिद्धार्थनगर, महात्मा बुद्ध की है जन्मस्थली रही है 

लखनऊ. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 05 अक्टूबर को वीडियो लिंक के माध्यम से नौगढ़ रेलवे स्टेशन का परिवर्तित नाम सिद्धार्थनगर रखे जाने की घोषणा एक कार्यक्रम में की. इस मौके पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि नौगढ़ के समीप लुम्बिनी में महात्मा बुद्ध का जन्म होने एवं इस क्षेत्र से उनके जीवन घटनाओं से जुड़े होने के कारण जन-आकांक्षाओं को देखते हुए नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर रखा गया. इस क्षेत्र को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया है.

रेलमंत्री गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले छः वर्षों में 460 किमी नई रेल लाइन निर्माण बिछायी गयी है जबकि 531 किमी लाइन का दोहरीकरण तथा 489 किमी का आमान परिवर्तन किया गया है. इसी प्रकार 4682 किमी रेलपथ का विद्युतीकरण किया गया है ताकि गाड़ियों को तेज गति से चलाया जा सके. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में सभी 1404 अनारक्षित समपारों को समाप्त कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश में पिछले छः वर्षों में आधारभूत संरचना पर 10 हजार 6 सौ करोड़ का आवंटन किया जो उससे पूर्व के वर्षों से लगभग नौगुना अधिक है.

2009-14 के बीच उत्तर प्रदेश में रेलवे में लगभग ₹1109 करोड़ प्रति वर्ष निवेश किया गया, जो 2014-19 के बीच ₹10,600 करोड़ से अधिक हुआ।

गत 6 वर्षों में यहां 460 किमी नई रेल लाइन का काम हुआ, 531 किमी लाइन डबल व ट्रिपल हुई, व 4,632 किमी विद्युतीकरण हुआ है।

📖 https://t.co/1gDPXtXnSy pic.twitter.com/Ev3HsKd2m5

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 5, 2020

रेल मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण में ट्रेनों को बंद करना पड़ा. लेकिन खाद्य एवं आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति के लिए मालगाड़ियों एवं पार्सल गाड़ियों का संचलन किया गया. उत्तर प्रदेश में 1661 श्रमिक ट्रेनों का संचलन कर 22 लाख 40 हजार लोगों को पहुंचाया गया. रेल मंत्री ने कहा कि माल लदान में सितम्बर, 2020 में लोडिंग पिछले वर्ष की तुलना में 80 प्रतिशत अधिक रही. रेल मंत्री ने कहा कि माडर्न रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली में अन्त्योदय, हमसफर, दीनदयालु एवं एलएचबी कोच बनाये जा रहे है और फैक्ट्री ने गत वर्ष कोचों का उत्पादन दोगुना कर दिया जो अपने आप में एक रिकार्ड है.

इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल ने नौगढ़ स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर करने को जनभावना का पालन बताया. कहा कि क्षेत्र गौतम बुद्ध के बाल्यावस्था की घटनाओं से जुड़े इस क्षेत्र में यह पहल सराहनीय हैं. इससे पूर्व लखनऊ मंडल रेल प्रबन्धक डॉ मोनिका अग्निहोत्री ने जिला मुख्यालय स्टेशन नौगढ़ का नाम सिद्धार्थनगर रखे जाने को क्षेत्रीय जनता की मांग बताया. कहा कि यह क्षेत्र ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से काफी समृद्ध है. इस स्टेशन पर आदर्श स्टेशन के अनुरूप सभी यात्री सुविधाएं उपलब्ध करा दी गयी है. कार्यक्रम को यू-ट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया.

वेब लिंक के माध्यम से विधायक श्याम धनी, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक एल.सी.त्रिवेदी एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह एवं धन्यवाद अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन शिशिर सोमवंशी ने किया.

Spread the love
10600 crore spent on railway infrastructure in six years in Uttar Pradesh: Piyush Goyal
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे में जूनियर, सीनियर क्लर्क के पदों पर आवेदन करने का कल तक मौका
Next Article SER : सोरो में मालगाड़ी के दरवाजे की टक्कर से लटक गया एफओबी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group