Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

WCR : ट्रैकमैनों की 100 फीसदी उपस्थिति से हो रहा लॉकडाउन का उल्लंघन

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • आरकेटीए के पश्चिम मध्य रेलवे के महामंत्री ने जीएम को भेजा पत्र
  • ओड-इवेन नीति से कार्य कराने और बचाव सामग्री की आपूर्ति करने की मांग

रेलहंट ब्यूरो, जबलपुर

राजस्थान एवं मध्यप्रदेश तक विस्तारित पश्चिमी मध्य रेलवे में कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से फैल रहा है. ऐसी विषम परिस्थिति में भी रेलवे ट्रैकमेंटेनर खुले आसमान में डैली के कार्य को अंजाम दे रहे. हालांकि रेल प्रशासन लॉकडाउन के नियमों के विपरीत ट्रैकमेंटेनरों की 100 फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करा रहा है जिससे हर जगह लॉकडाउन के नियम और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो रहा है. बड़ी संख्या में डयूटी पर ट्रैकमेंटेनरों को झुंड में जमा होने और काम करने स बीमारी के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है.

अनिल कुमार सैनी, महामंत्री

रेल प्रशासन की ओर से बचाव सामग्री के नाम पर एक बार 100 मि.ली सेनीटाईजर व मास्क दिये गये है जो एक सप्ताह भी नही चल पा रहे. यही नहीं जोन में 50 साल से अधिक उम्र वाले महिला ट्रैकमेंटेनरों को भी लगा दिया जा रहा है जिससे स्थिति की गंभीरता का अंजादा लगाया जा सकता है. जबकि रेल प्रशासन की ओर से रेलकर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. यह कहना है आरकेटीएम पश्चिम मध्य रेलवे के महामंत्री अनिल कुमार सैनी का. रेल कर्मचारी ट्रैकमेंटनेर एसोसिएशन #RKTA मध्य रेलवे के महामंत्री अनिल कुमार सैनी ने रेलवे महाप्रबंधक को पत्र लिखकर इंजीनियरिंग विभाग की स्थिति से अवगत कराते हुए इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैकमेंटनर्स को ओड-ईवन नीति से प्रतिदिन 50 प्रतिशत की ड्यूटी देने का अनुरोध किया है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन हो सके. इसके अलावा ट्रैकमेंटनर्स का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उन्हे सेनीटाईजर एवं मास्क की आपूर्ति करने की मांग भी की गयी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...