Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

दिनेश शर्मा को चौथी पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि, मनाया स्मृति पर्व

JAMSHEDPUR. प्रतिबद्ध समाजवादी एवं समाजसेवी स्व दिनेश शर्मा की चौथी पुण्यतिथि पर उनके परिवार जन और सामाजिक राजनैतिक मित्रों के द्वारा कई कार्यक्रम लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. सुबह नौ बजे उनके परिजनों ने मोहरदा के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में वहां के शिक्षक और छात्रों के सहयोग से वृक्षारोपण किया. इस कार्यक्रम में युवा समाजसेवी अंकुर और अविनाश कुमार की सराहनीय भूमिका रही.

 यह भी पढ़ें : पुण्यतिथि पर याद किये गये समाजवादी दिनेश शर्मा, स्मृति में पौधारोपण

दोपहर को लिप्रोसी सेंटर, पार्वती घाट के रहवासियों के लिये भोजन और दवा वितरण का आयोजन किया गया. पर्व के अंत में संध्या चार बजे समता भवन सोनारी में श्रद्धांजलि और ‘भारत में धर्म निर्पेक्षता की स्थिति’ पर व्याख्यान का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम में शशि कुमार, सियाशरण शर्मा, मंथन, राम कवींद्र सिंह, राम नारायण प्रसाद, जवाहर लाल शर्मा, अरविंद अंजुम, विक्रम, अमर और सुख चंद्र झा ने दिनेश शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुये धर्म निर्पेक्षता की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार व्यक्त किए.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...