Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ ने रक्तदान कर दी अजय कर को श्रद्धांजलि

खड़गपुर. कैरेज व वैगन बीसीएन डिपो, निमपुरा में पिछले 16 वर्षो से लगातार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी की दूसरी लहर की भयावह परिस्थिति के कारण बहुत ही सादगीपूर्ण ढंग से रक्तदान शिविर का आयोजन खड़गपुर के रेलवे डिवीजनल अस्पताल में किया गया.

दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के केन्द्रीय कार्यकारी सदस्य पी. के. पात्रो ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर में लगभग 80-90 यूनिट रक्त का संग्रह होता था एवं गत वर्ष कोरोना महामारी की प्रथम लहर में भी लगभग 20 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया था. परन्तु इस वर्ष महामारी की भयावह परिस्थिति को देखते हुए सिर्फ 4 यूनिट रक्त ही संग्रह हो पाया.

दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के उपाध्यक्ष अजय कर का निधन, हार गये कोरोना की जंग

पी. के. पात्रो ने जोनल अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, कारखाना सचिव पी. के. कुंडु, कारखाना सह-सचिव मनीष चंद्र झा, कारखाना सह-सचिव जयंत कुमार, डिवीजनल अध्यक्ष गणेश सिन्हा, डिवीजनल कोर्डिनेटर टी. हरिहर राव, कौशिक सरकार, पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती तथा खड़गपुर डिवीजनल अस्पताल के ब्लड बैंक के कर्मचारियों को उनके अपूर्व सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. जोनल अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने इस रक्तदान शिविर को दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के उपाध्यक्ष स्वर्गीय अजय कर को समर्पित किया. उनका निधन 4 जून को कोरोना महामारी के कारण हो गया था.

दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के खड़गपुर इकाई के मीडिया प्रभारी मनीष चंद्र झा ने अपने कार्यकर्ताओं यथा अमित प्रसाद राय, कौशिक सरकार, रमाकांत, अजय पटनाला का हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की, जिन्होंने इस महामारी के समय में भी रक्तदान किया. साथ ही साथ उन्होंने रेलवे मेन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. के. बेहेरा को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...