दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय
कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2019 (जनवरी- मार्च) की प्रथम बैठक सोमवार, 25 मार्च को महाप्रबंधक पीएस मिश्रा अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे में राजभाषा को लेकर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई. मुख्य राजभाषा अधिकारी ने फाइलों के शीर्ष द्विभाषी और आशुलिपि प्रशिक्षण पर विशेष रूप से ध्यान देने पर जोर दिया. इस मौके पर महाप्रबंधक ने राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिस पर अमल करने का संकल्प सभी ने जताया. उन्होंने कहा कि अवकाश के लिए दी जाने वाले आवेदन पत्र हिंदी में होने चाहिए, जिससे राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में वृद्धि हो सके. बैठक में मंडलों एवं कारखानों से आए अधिकारियों ने अपने यहां राजभाषा में हो रहे कार्यों की जानकारी दी. राजभाषा के प्रचार-प्रसार में हुई प्रगति पर महाप्रबंधक ने संतोष जताया और कहा कि यह प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए. बैठक में अनुपम शर्मा, अपर महाप्रबंधक, एच. के. साहू, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं वित सलाहकार/मुख्य लेखा अधिकारी (मुख्यालय), सभी विभागों के प्रधान विभाग प्रमुख, सभी मंडलों के अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं रेल कारखाना, खड़गपुर के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक (राजभाषा) पीसी डांग ने किया जबकि धन्यवाद राजभाषा अधिकारी श्रीमती आशा मिश्रा ने दिया.
- ECR : दानापुर मंडल में 47 करोड़ का विवादित सोलर टेंडर, Sr DEE(G)DNR की कार्यशैली पर गंभीर सवाल! - August 30, 2026
- North Central Railway : वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंताओं और उप मुख्य विद्युत अभियंताओं का तबादला - August 29, 2026
- पलामू में रेल संपत्ति चुराने वाले गैंग का भंडाफोड़, RPF ने जपला से दबोचे दो आरोपी, 1,020 किलो लोहा-तांबा बरामद - August 29, 2026



















































































