Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 8
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » भारतीय रेलवे सेवा के सिग्नल इंजीनियरों की 2015 बैच की पदोन्नति की फाइल रेल भवन से गायब, हरकत में आया मंत्रालय !
    बोर्ड/जोन

    भारतीय रेलवे सेवा के सिग्नल इंजीनियरों की 2015 बैच की पदोन्नति की फाइल रेल भवन से गायब, हरकत में आया मंत्रालय !

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नयी दिल्ली. भारतीय रेलवे सेवा के सिग्नल इंजीनियरों के 2015 बैच की पदोन्नति फाइल रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के गोपनीय प्रकोष्ठ से गायब हो गई है, जिसके बाद अधिकारियों ने ‘सर्च मेमो’ जारी किया है. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. चौबीस जनवरी के ‘सर्च मेमो’ के अनुसार, गोपनीय प्रकोष्ठ ने सूचित किया है कि ‘‘भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसएसई) के वर्ष 2015 के कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (जेएजी) पैनल के अधिकारियों की फाइल’’ का पता नहीं चल पा रहा है.

    सूत्रों ने बताया कि फाइल में सिग्नल विभाग के 200 से अधिक जेएजी अधिकारियों के पदोन्नति संबंधी दस्तावेज हो सकते हैं. मेमो में अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा गया कि वे अपने-अपने शाखाओं/अनुभागों/अधिकारियों के कमरों में उपर्युक्त फाइल की गहन तलाश करें. इसमें कहा गया कि तलाश के निष्कर्ष के संबंध में 29 जनवरी 2025 तक सूचित करें.

    सूत्रों के अनुसार उक्त फाइल का अब भी कोई सुराग नहीं लगा है. रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने इस मामले पर सवालों का जवाब नहीं दिया. संपर्क करने पर, सिग्नल एवं टेलीकॉम यूनियन के पदाधिकारियों ने सीआरबी एवं सीईओ गोपनीय प्रकोष्ठ से ऐसे गोपनीय दस्तावेजों के गायब होने पर आश्चर्य व्यक्त किया.

    आलोक चंद्र प्रकाश, महासचिव, एसएंडटी मेंटेनर्स यूनियन

    उन्होंने कहा कि इस घटना से खराब प्रबंधन का संकेत मिलता है. भारतीय रेलवे एसएंडटी मेंटेनर्स यूनियन के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने कहा, ‘अगर वरिष्ठ अधिकारियों की फाइलें इस तरह संवेदनशील विभागों से गायब हो जाती हैं, तो अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ होने वाले लापरवाही भरे व्यवहार की कल्पना कीजिए. इन अधिकारियों का करियर और पदोन्नति की संभावनाएं उस फाइल पर टिकी हैं और अगर वह नहीं मिल पाती है, तो यह संबंधित विभाग के लिए बहुत बड़ी समस्या पैदा कर देगी.’

    Ministry swings into action! Promotion file of 2015 batch of Indian Railway Service of Signal Engineers missing from Rail Bhawan
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticlePromotion file for signal engineers goes missing from Rail Bhavan ministry in action !
    Next Article मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर ट्रेन में महिला से बलात्कार, पुलिस ने आरोपी कुली को किया गिरफ्तार
    News Desk
    • Website

    Related Posts

    रेल यूनियन

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026
    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    रेल यूनियन

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026
    Latest Posts

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group