Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

रनिंग कर्मचारियों को ट्राली बैग देने के विरोध में 68 लॉबी में देशव्यापी प्रदर्शन

आदित्यपुर स्टेशन पर रनिंग कर्मचारियों ने एलरासा के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

नई दिल्ली. रनिंग कर्मचारियों के लाइन बक्से को बंदकर उसके स्थान पर ट्राली बैग व तीन वर्ष के लिए पांच हजार रुपये के प्रावधान को लेकर कर्मचारियों में बेहद आक्रोश है. रेलवे बोर्ड के इस आदेश के खिलाफ 8 अप्रैल को देशव्यापी प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया. देश के 68 रेलमंडल के 300 से अधिक लॉबी में प्रदर्शन कर रनिंग रेलकर्मियों ने इसका विरोध किया है.

रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी कर रनिंग कर्मचारियों को अभी तक दिए जा रहे बक्सों को बंद कर उसके स्थान पर ट्राली बैग दिए जाने के आदेश दिए हैं. कर्मचारियों को स्वयं ट्राली बैग खरीदने का भी विकल्प दिया है. जिसके लिए तीन वर्ष के लिए पांच हजार रुपये रनिंग कर्मचारियों को दिए जाने का प्रावधान होगा. रेलकर्मियों का कहना है कि रनिंग कर्मचारी जिनके पास स्वयं का भी काफी सामान रहते है और जो दो-दो, तीन-तीन दिन के लिए अपने घर से बाहर रहते हैं.

उसके बाद रेलवे का संरक्षा उपकरण ट्राली में रखकर ले जाने का आदेश बोर्ड द्वारा दिया जाना अनुचित है. इसका विरोध करेंगे. इससे 2007 में रेलवे ने इसकी पहल की थी लेकिन विरोध के बाद येाजना को टाल दिया गया था. रेलकर्मियों का कहना है कि रेलवे अकारण आक्रोश पैदा कर रहा है. धरना प्रदर्शन देश के सभी लॉबी में किया गया.

चक्रधरपुर रेलमंडल के डांगवापोसी, जरुली, राउरकेला, आदित्यपुर, बंडामुंडा, झारसुगुड़ा आदि में विरोध प्रदर्शन किया गया. आदित्यपुर स्टेशन पर किये गये प्रदर्शन में मुकेश कुमार, राजीव रंजन, एके मंडल, आरके सिंह, अमित कुमार, वीके भतरीया, वीआरके सोनी, सतीश कुमार, नितेश कुमार, बीके पंडित आदि शामिल हुए.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...