Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

आ सम्पूर्ण विश्व रचने वाले… अंतिम मैं तुझे प्रणाम करूँ

आ सम्पूर्ण विश्व रचने वाले
अंतिम मैं तुझे प्रणाम करूँ

मक्का देखा, काशी देखा
साईं देखा, मथुरा देखा
सागर का सीना देखा
गिरिराज हिमालय भी देखा

अबतक ढूंढा ऐ परमपिता
तुम छुपे कहाँ हो नहीं पता
अस्तित्व अगर हो मुझे बता
अंतिम मैं तुझे प्रणाम करूँ

मीठे रिश्तों में नहीं मिले
जख्मों में तुझे भी पा न सका
अपने भी अपने नहीं दिखे
गैरों की क्या बात करूँ

आकाश दिखा, पाताल दिखा
क्यूँ नहीं मिले अब मुझे बता
ऐ परमपिता तू दर्शन दे
अंतिम मैं तुझे प्रणाम करूँ

ना बालाओं के नयनों में
ना मदिरालय के प्यालों में
मंदिर को भी गिरते देखा
कत्लगाह भी खड़ा रहा

मिथ्या में भी ढूँढा तुझको
सच्चाई को मरते देखा
अब दिव्या रूप तू मुझे दिखा
अंतिम मैं तुझे प्रणाम करूँ

धृतराष्ट्र तुझे ना देख सके
अर्जुन को भी तू भ्रमित किया
वाणों की शय्या हर गयी
चाहत क्या तेरी मुझे बता

सांसें अबतक है रुकी नहीं
दिल भी अबतक है धड़क रहा
बस बुझा विचारों की ज्वाला
अपने शंशय का मान धरूँ

आ सम्पूर्ण विश्व रचने वाले
अंतिम मैं तुझे प्रणाम करूँ

संजय कुमार की रचना, वह एलआईसी, पटना में डीओ के पद पर कार्यरत्त हैं.

 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...