नई दिल्ली. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के जवान अब रेलवे के ई टिकट पर यात्रा कर सकेंगे. पहले उन्हें रेलवे वारंट लेकर यात्रा करनी होती थी. रेलवे वारंट के माध्यम से टिकट खरीदने की प्रक्रिया बहुत लंबी थी और इसके लिए एनएसजी जवानों को रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है.
इंडियन रेलवे कैटरिग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) के साथ बुधवार को एनएसजी ने एक समझौता किया है. समझौते के तहत सबसे पहले आइआरसीटीसी, एनएसजी मुख्यालय में ई-टिकट की सुविधा उपलब्ध कराएगा और बाद में फील्ड यूनिट में यह सुविधा मिलेगी.
एनएसजी देश का पहला अर्ध सैन्यबल जिसने रेलवे वारंट की जगह ई-टिकटिंग की सुविधा ली है. आइआरसीटीसी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के लिए ई-टिकटिंग कम वारंट मैनेजमेंट सिस्टम बना रहा है. सैनिकों के अलावा अर्ध सैन्यबलों के जवान सरकारी कर्मचारी रियायती दर या मुफ्त रेल यात्रा करते हैं.
- चलती ट्रेन से जिंदगी-मौत के बीच लटका यात्री, रेलकर्मी महेश परमार की दौड़कर बचाई जान! - September 1, 2026
- ओडिशा : दो लोको पायलटों (Loco pilots) में खूनी संघर्ष, एक की मौत-दूसरा गंभीर, बंद कमरे में लहूलुहान मिले दोनों - September 1, 2026
- दिल्ली से पटना 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचाने की तैयारी, 1000 KM की दूरी पर दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’! - September 1, 2026



















































































