Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

अब रुड़की में छावनी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला एलपीजी गैस सिलेंडर, ट्रेनों को रोका गया

Roorkee. उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड में भी रेल हादसे की साजिश रचने की सूचना है. रुड़की में छावनी के पास ढंडेरा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक एलपीजी गैस सिलेंडर मिला है. हलाांकि वह किसी ट्रेन से नहीं टकराया. स्टेशन मास्टर ने सूचना मिलते ही सिलेंडर को कब्जे में ले लिया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना को लेकर एहतियातन ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था.

बीसीएन मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे सुरक्षा बल को रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर होने की सूचना दी. इसके बाद आरपीएफ एसआई नरेंद्र सिंह नेगी और रुड़की के एएसआई बसंत लाल ने ट्रैक पर किमी 1553/1 अप लाइन के बीच तीन किलो का सिलेंडर पाया. उस इलाके में सैन्य एरिया की दीवार है. हालांकि रेलवे की टीम ने सिलेंडर उठाया तो वह खाली था.

रेल पुलिस ने इस मामले में किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है. रुड़की रेलवे स्टेशन पर 80 से अधिक ट्रेनें रुकती हैं. इस लिहाज से यह स्टेशन अतिसंवेदनशील श्रेणी में आता है.

पूर्व में भी रुड़की रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं. इसी के साथ रुड़की रेलवे स्टेशन की अहमियत इसलिए भी जरूरी मानी जाती है कि यहां पर बीईजी सेंटर, आईआईटी कॉलेज और विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर में आने वाले लोग ट्रेनों से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं. साथ ही हरिद्वार में होने वाले कुंभ में भी रुड़की रेलवे स्टेशन की अहम भूमिका मानी जाती है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...