Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » उत्तर रेलवे : मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई मौत को दुर्घटना नहीं मानता रेल प्रशासन
देश-दुनिया

उत्तर रेलवे : मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई मौत को दुर्घटना नहीं मानता रेल प्रशासन

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 14, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • कोरोना काल में ड्यूटी कर रहे सिग्नल कर्मचारी की मौत पर संवेदनहीन हुआ रेल प्रशासन, रेलकर्मियों में आक्रोश
  • इंडियन रेलवे एस एडं टी मैंटेनरर्स यूनियन ने जतायी निराशा, कहा-कर्मचारी के परिजनों को मिलेगा न्याय 

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

कोरोना के संक्रमण काल में रेलवे के कर्मचारी लगातार जान जोखिम में डालकर ड्यूटी निभा रहे है. ऐसे में कई रेलकर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके है तो सैकड़ों ने लगातार जोखिम के बीच अपना कार्य जारी रखा है. ऐसे में सिग्नल विभाग के एक कर्मचारी की दुर्घटना में हुई मौत को उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के कार्मिक अधिकारी ने प्राकृतिक मृत्यु बताकर संवेदनहीनता की हद ही पार कर दी है. कार्मिक अधिकारी की टिप्पणी से एसएंडटी विभाग के कर्मचारियों में गहरी निराशा और आक्रोश के भाव हैं. घटना 07 मई की बतायी जा रही है. लाला राम दिल्ली मंडल के फरीदाबाद न्यू टाउन स्टेशन पर सिगनल विभाग में सहायक थे. वह नाईट ड्यूटी कर घर लौट रहे थे. सुबह 8:30 बजे पलवल यार्ड में वह किसी मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें पलवल के अपेम्स अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने एशियन अस्पताल, फरीदाबाद रेफर कर दिया. एशियन अस्पताल जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गयी. सहकर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल सेक्शन इंजीनियर को दी. इसके बाद उत्तर रेलवे फरीदाबाद के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल ने मंडल कार्मिक अधिकारी को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए विधिवत कार्रवाई सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया.

इंडियन रेलवे एस एडं टी मैंटेनरर्स यूनियन ने आरोप लगाया है कि दिल्ली मंडल का कार्मिक विभाग कोरोना काल में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं रेल कर्मचारियों की सुध नहीं ले रहा. कार्मिक विभाग ने आकस्मिक दुर्घटना में रेलकर्मी की हुई मौत को भी प्राकृतिक मौत बता दिया है. यह अपने आप में गंभीर और हस्यास्पद मामला है. यूनियन के राष्ट्रीय सहसचिव रेवती रमण ने रेल प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को रखा और वरीय कार्मिक अधिकारियों से भी बात की. हालांकि अब तक रेलकर्मी के परिजनों को आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है. प्रशासन के इस रवैये से संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों में असंतोष है. यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश ने सिग्नल कर्मचारियों के प्रति रेल प्रशासन असंवेदनशीलता की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने दिल्ली मंडल के कार्मिक विभाग की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि रेलकर्मी के परिजनों को न्याय मिलना चाहिए. वहीं यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कर्मचारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए इंडियन रेलवे एसएडंटी मैंटेनरर्स यूनियन ऐड़ी चोटी का जोर लगा देगी.

वर्कमैन स्पेशल के टाइम टेबल पर उठे सवाल

दिल्ली मंडल में रेल कर्मचारियों के लिए वर्कमैन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं परन्तु नाईट ड्यूटी तो सुबह 6 बजे ही खत्म हो जाती है. वर्कमैन स्पेशल पलवल से सुबह 7 बजे चलती है जो सुबह 8:10 को तुगलकाबाद पहुंचती है और वही फिर वापस सुबह 8:45 बजे तुगलकाबाद से चलकर सुबह 9:50 पर वापस पलवल पहुंचती है. ऐसे में नाईट ड्यूटी कर छूट चुके रेलकर्मी किसी ना किसी मालगाड़ी से घर लौटने को मजबूर होते हैं क्योंकि नाईट ड्यूटी के बाद दो या तीन घंटे वर्कमैन स्पेशल की प्रतीक्षा करना लगभग नामुमकीन होता है. रेलकर्मियों का कहना है कि आखिर फिर ये वर्कमैन स्पेशल किन कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही जबकि खुद ऐसे रेल कर्मचारियों जो कि रात्रि में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्हें भी इसका फायदा नहीं मिल रहा.

सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

Spread the love
Northern Railway: Railway administration does not consider the death of goods train as an accident.
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleविशेष ट्रेनों के बाद मेल-एक्सप्रेस चलाने की तैयारी, 22 मई से मिलेगी प्रतीक्षा सूची, 15 से आरक्षण
Next Article कोरोना की जंग में परिजनों की भागीदारी ने बढ़ाया रेलकर्मियों का हौसला व सम्मान
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल यात्री

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Latest Posts

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group