Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Mumbai Mail Accident : टाटानगर में यात्रियों के हंगामे के बाद झुका रेल प्रशासन, दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को बदले मार्ग से किया रवाना
    रेल न्यूज

    Mumbai Mail Accident : टाटानगर में यात्रियों के हंगामे के बाद झुका रेल प्रशासन, दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को बदले मार्ग से किया रवाना

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 31, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • 30 घंटे बाद भी हावड़ा-मुंबई मार्ग पर सामान्य नहीं हो सका रेल परिचालन
    • भारी दबाव के बीच मार्ग बदलकर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को रवाना किया गया

    JAMSHEDPUR. चक्रधरपुर रेलमंडल के बड़ाबाम्बो में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल हादसे के 30 घंटे बाद भी हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य नहीं सका है. लंबी दूरी की ट्रेनों को मार्ग बदलकर रवाना किया जा रहा है जबकि कई ट्रेनों को रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इस क्रम में बुधवार की सुबह आरा से टाटानगर पहुंची आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को टाटानगर में रद्द करने की घोषणा कर दी गयी. बताया गया कि अब ट्रेन आगे नहीं जायेगी. इस ट्रेन में बड़ी संख्या कावंरिया थे जो बाबाधाम से लौट रहे थे.

    टाटानगर में कावंरियों का विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो में 

    इनमें बड़ी संख्या में लोगों को झारसुगुड़ा, बिलाससपुर, रायपुर और दुर्ग आदि के जाना था. आगे की यात्रा जारी रखने के लिए दूसरी व्यवस्था के लिए पहले तो यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों के सामने अनुनय-विनय किया लेकिन जब उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझा तो बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंच गये और हंगामा करने लगे. लोग बोल-बम के नारे लगा रहे थे. यहां से बात नहीं बनने पर यात्री स्टेशन डायरेक्टर एल राव से मिले और अपना विरोध दर्ज कराया. कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने पर बड़ी संख्या में लोग पटरी पर उतर गये और सामने से आ रही राजधानी एक्सप्रेस को रोक दिया.

    पटरी पर उतरे कावंरियां यात्रियों ने लाइट इंजन और मालगाड़ी का परिचालन भी बाधित करने का प्रयास किया. इस सूचना के मंडल मुख्यालय पहुंचने के बाद अधिकारी हरकत में आये और आनन-फानन में दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय बदलते ही मुरी के रास्ते ट्रेन को आगे रवाना करने का आदेश जारी किया गया. इस क्रम में एक घंटे तक यात्री स्टेशन और पटरी पर हंगामा मचाते रहे. राजधानी को लगभग 10 मिनट तक रोका गया. बाद में यात्री माने और आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस से आगे की यात्रा जारी रखी.

    सीआरएस की रिपोर्ट के बाद मामले में बड़ी कार्रवाई संभव

    चक्रधरपुर रेलमंडल के बड़ाबाम्बो में मालगाड़ी से टक्कर के बाद मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गये थे. दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने के साथ 20 से अधिक यात्री घायल हो गये है. इस हादसे के बाद से मंगलवार की सुबह से ही हावड़ा-मुंबई मार्ग पर रेल परिचालन बाधित है और रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है. इस रेल हादसे को रेलवे बोर्ड गंभीरता से ले रहा है. ऐसा माना जाता है कि सीआरएस की रिपोर्ट के बाद हादसे के मामले में जिम्मेदारी तय की जा सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि हादसे की आंच सीनियर डीईएन को-ऑर्डिनेशन, डीईएन साउथ के साथ डीआरएम और जीएम तक पहुंच सकती है.

    यह भी पढ़ें 

    • Mumbai Mail Accident : मुंबई मेल हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि, 20 घायल, 18 डिब्बे पटरी से उतरे
    • Mumbai Mail Accident ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए मुआवजा
    • Mumbai Mail Accident : झारखंड सरकार मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार देगी
    • Mumbai Mail Accident : ममता बनर्जी ने रेल दुर्घटनाओं पर केंद्र को घेरा, कहा – मौतों और चोटों का सिलसिला कब सहेंगे

    रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

    लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

    Kanwariyas protested in Tatanagar Mumbai mail accident Rajdhani Express was stopped South Bihar Express was diverted after the uproar
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleMumbai Mail Accident ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए मुआवजा
    Next Article Good’s Train derailed : पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में अब मालगाड़ी बेपटरी, कोई हताहत नहीं
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group