Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

JHARKHAND : चांडिल रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी का बैक इंजन बेपटरी, लाइन बंद

CHAKRADHARPUR: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत चांडिल बाजार के रेलवे फाटक के पास सोमवार की दोपहर मालगाड़ी का बैकअप इंजन बेपटरी हो गया. इस दुर्घटना में रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इंजन मालगाड़ी के पीछे लगा था. सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गयी है. घटना झारखंड के सरायकेला-खरसांवा जिले में घटित हुई है.

मालगाड़ी चांडिल रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी. रेल दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आयी है. हालांकि रेलवे फाटक के पास पटरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस मार्ग पर रेल यातायात भी ठप है. मालगाड़ी में आयरल रोल लोड था.

घटना के बाद सीकेपी रेल मंडल की टीम मौके पर पहुंच गयी है और मरम्मत का काम काम शुरू कर दिया गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...