- रेलकर्मी की शिकायत व एरिया मैनेजर की अनुशंसा पर सीनियर डीओएम ने किया तबादला
रेलहंट ब्यूरो, जबलपुर
जबलपुर रेलमंडल के अंतर्गत झुकेही में स्टेशन अधीक्षक केएल झारिया को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. उनके स्थान पर फिलहाल साकेत कुमार को चार्ज दिया गया है. यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि केएल झारिया को कहां भेजा गया है. केएल झारिया पर रेलवे ट्रैकमैन की शिकायत पर सीनियर डीओएम ने कार्रवाई की है. ट्रैक मैन ने अपने पड़ोसी स्टेशन अधीक्षक केएल झारिया पर उसकी पत्नी के प्रति नजरिया ठीक नहीं रखने की शिकायत की थी. उसने एडीइएन को लिखे पत्र में बताया था कि उसकी पत्नी को नहाते देखने के लिए स्टेशन अधीक्षक ने दीवार में छेद कर दिया है. एक वेबपोर्टल में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए सीनियर डीआएम ने झुकेही एसएस को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. इस बीच स्थानीय महिलाओं द्वारा स्टेशन अधीक्षक की पिटाई भी कर देने की खबर है.
तीन अक्टूबर को झुकेही रेल खंड में कार्यरत रामभजन पाल ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर कटनी को पत्र लिखकर बताया था कि झुकेही एसएस केएल झारिया टीएण्डसी प्रभु के क्वार्टर क्रमांक आरबी 1/15-ए में अवैध रूप से रह रहा है. उसने वहां दीवार में बड़ा छेद किया है जिससे मेरी पत्नी को नहाते देखता है. शिकायत में बताया गया था इसके लिए वह अक्सर उसके नहाने के समय का इंतजार करता है.
काफी समय से उसकी हरकत चल रही थी. एक दिन नहाते समय उसकी पत्नी ने उसे दीवार से झांकते देख लिया और पूरी बात तत्काल फोन कर अपने पति रामभजन पाल को बतायी. रामभजन घर पहुंचा तो देखा कि दीवार में बड़ा छेद है. उसने पड़ोसियों को बुलाकर हकीकत से अवगत कराया. इसके बाद सबकी सलाह पर तत्काल घटना की सूचना सीनियर सेक्शन इंजीनियर को देते हुए कारवाई की मांग की. एडीइएन ने पूरे मामले से एरिया मैनेजर को अवगत कराया. इसके बाद यह मामला मंडल मुख्यालय पहुंचा और सीनियर डीओएम ने तत्काल प्रभाव से मामले में स्टेशन अधीक्षक केएल झरिया को हटाने का आदेश जारी कर दिया.
बताया जाता है कि झुकेही रेलवे क्वार्टर्स में रहने वाली महिलाएं एसएस कोदूलाल झारिया की इस हरकत को लेकर काफी आक्रशित थी. रविवार की दोपहर जैसे ही झारिया क्वार्टर में आता दिखा, उसे महिलाओं ने घेर लिया और उसकी चप्पलों से जमकर पिटाई की. बताया जाता है कि बाद में कुछ कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया और कोदूलाल झारिया को कहा कि वह यहां से अपना बोरिया बिस्तर समेट कर तत्काल चला जाए, नहीं तो कोई गंभीर घटना हो सकती है, जिसके बाद उसने क्वार्टर छोड़ दिया.
- जालंधर कैंट : रेलवे का एक और घूसखोर सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, सीबीआई ने 66 हजार की रिश्वत में उठाया, जाने 2% कमीशन की क्या है पूरी कहानी - August 5, 2026
- रिश्वतखोरी के मामले में पूर्व रेलवे इंजीनियर (ADSTE) को 4 साल की सजा, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला - August 5, 2026
- RPF पर राज्यसभा में उठे सवाल, रेल मंत्री ने दिया जबाव, आगरा कैंट की घटना पर 4 जवान सस्पेंड, CISF को सुरक्षा सौंपने का प्रस्ताव नहीं - August 5, 2026
















































































