Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » ग्वालियर : लोहानी से मिले सीनियर सेक्शन इंजीनियर, कहा-सर, गैंगमैन बात नहीं सुनते, धमकी देते है
देश-दुनिया

ग्वालियर : लोहानी से मिले सीनियर सेक्शन इंजीनियर, कहा-सर, गैंगमैन बात नहीं सुनते, धमकी देते है

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 12, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • स्टेशन परिक्षेत्र के विकास में राज्य सरकार से सहयोग लेगी रेलवे : लोहानी
  • रायरू में माल गोदाम मार्च 2019 से शुरू कर दिया जाएगा
  • ग्वालियर-श्योपुर कलां लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू

ग्वालियर. रेलवे में गैंगमैनों की प्रताड़ना की घटनाओं के बीच ग्वालियर में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विन लोहानी के सामने बुधवार, 12 सितंबर को सीनियर सेक्शन इंजीनियरों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की. इंजीनियरों ने चेयरमैन को बताया कि गैंगमैन हमारी बात नहीं सुनते है, कोई भी काम कहने पर धमकी देते है. ऐसे में हम कैसे काम करें ? चेयरमैन को बताया गया कि हाल में ही 21 जुलाई को एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ घटना हो गयी है. लोहानी ने पूरे मामले में संज्ञान लेने की बात कही.

ग्वालियर स्टेशन के निरीक्षण को पहुंचे सीआरबी ने यहां कहा कि प्लेटफॉर्म नंबर एक के सर्कुलेटिंग एरिया को विकसित करने के लिए राज्य सरकार का सहयोग लिया जायेगा. स्टेशन डेवलपमेंट को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार बनाया जायेगा. सफाई में स्टेशन के स्तर पर लोहानी ने आश्चर्य जताया और इसके लिए नयी व्यवस्था जल्द अमल में लाने की बात कही. डीआरएम एके मिश्रा ने सीआरबी को बताया कि पहले सफाई पर महज 5 लाख रुपए खर्च होते थे, जबकि सफाई का नया टेंडर 22 लाख का हुआ है. अब 40 की जगह 110 सफाई कर्मचारी स्टेशन की सफाई में लगाए जाएंगे. नई एजेंसी अक्टूबर अंत तक काम संभाल लेगी

लोहानी ने निरीक्षण के क्रम में बैठक कर भविष्य की येाजनाओं ओर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर चर्चा की. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नगर प्रशासन मंत्री माया सिंह, डीआरएम अशोक कुमार मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल, निगमायुक्त विनोद शर्मा, ण्यपी नवनीत भसीन, अपर कलेक्टर संदीप केरकेट्टा आदि पदाधिकारी मौजूद थे.

बैठक में ग्वालियर स्टेशन परिक्षेत्र से संबंधित विकास एवं सुधार कार्यों में शीघ्रता, आरयूबी/आरओबी के निर्माण कार्य में शीघ्रता, पड़ाव ब्रिज पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने, प्लेटफार्म क्रमांक 01/04 के विकास हेतु राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर उनका सौंदर्यीकरण आदि विषयों पर चर्चा हुई. बैठक के बाद सभी ने संयुक्त रूप से रायरू यार्ड एवं पड़ाव ब्रिज का निरीक्षण किया, जिसमें रायरू में बन रहे नवीन यार्ड, पैनल रूम आदि शामिल थे. चर्चा के दौरान श्री लोहानी ने बताया की रायरू में माल गोदाम मार्च 2019 से शुरू कर दिया जाएगा, जिससे व्यापारियों को माल लदान–उतरान में अधिक सुविधा मिल सकेगी. पड़ाव ब्रिज के निरीक्षण के पश्चात सीआरबी ने ब्रिज का निर्माण कार्य दिसंबर 2018 तक पूरा करने की बात कही.

इसके पश्चात सीआरबी द्वारा मंडल रेल प्रबंधक के साथ मैकेनाइज्ड लांड्री का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होंने लांड्री के ऑपरेशन की कार्य-प्रणाली को समझा तथा और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. रनिंग रूम के निरीक्षण में उन्होंने मंडल द्वारा रनिंग स्टाफ को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने इसे और बेहतर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए.

बुधवार को शताब्दी एक्सप्रेस से सुबह लोहानी ग्वालियर पहुंचे. लोहानी ने धौलपुर से ग्वालियर तक इंजन में प्यालटिंग कर यात्रा की और सेक्शन का निरीक्षण किया. यहां पत्रकारों से बातचीत में नैरोगेज को हैरीटेज ट्रेन के रुप में चलाने के सवाल पर सीआरबी ने कहा कि इसका कंवर्जन प्लान तैयार हो चुका है. डीआरएम का कहना था कि कंवर्जन प्लान के बाद 4, 5 एवं 6 नंबर प्लेटफार्म तैयार करने की योजना है. सीआरबी ने डीआरएम को इसकी संभावना तलाशने के लिए कहा है. नैरोगेज को ब्राडगैज में बदलने के लिए जमीन अधिगृहण का काम शुरु होने की भी जानकारी दी है. ट्रेनों की टाइमिंग पर सीआरबी ने कहा कि पहले रेलवे का पंचुअल्टी टाइम 80 से 85 प्रतिशत था, लेकिन मैने स्टाफ को हिदायत दी कि बिल्कुल सही कंडिशन बतायी जाये और पंचुअल्टी प्रतिशत 60 पर आ गया है. उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि अनसेफ कंडिशन में गाड़ी नहीं चलाई जाएगी, मेन्टेनेंस पर फोकस किया जा रहा है.

खबर पर टिपपणी का स्वागत है

Spread the love
crb visit in gwaliour
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे सुरक्षा के जवानों के लिए बनेंगे 100 बैरक
Next Article पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने किया आपदा प्रबंधन योजना-2018 का विमोचन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group